फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Skill Development Yatra reached Sunni

Shimla News: कौशल विकास यात्रा पहुंची सुन्नी

Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Skill Development Yatra reached Sunni
शिमला (सुन्नी)। देश के अग्रणी शिक्षण संस्था आईसेक्ट की समर्थ भारत, सक्षम भारत थीम पर आधारित कौशल विकास यात्रा 2026 शिमला जिले की सुन्नी तहसील पहुंची। यह यात्रा 5 अक्तूबर से 5 नवंबर तक देश के 20 राज्यों और 300 जिलों में निकाली जा रही है, जिसकी हिमाचल में शुरुआत 12 अक्तूबर को बैजनाथ से हुई थी। यात्रा के तहत माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, एमपीएस आईटी एजुकेशन सुन्नी और आईसेक्ट कंप्यूटर सेंटर बसंतपुर में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईसेक्ट के प्रदेश समन्वयक नरेंद्र कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की तकनीक और रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना है। कार्यक्रम में नगर पंचायत सुन्नी की अध्यक्ष सत्या वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कारोबार विकास कार्यकारी दर्शन लाल, एमपीएस अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा सहित स्कूल और सेंटर के स्टाफ तथा विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article