फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   skiing medal winner aanchal thakur brother got visa to iran

स्की में पदक विजेता आंचल की बदौलत भाई को मिला ईरान का वीजा, जानिए कैसे

Tue, 16 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, मनाली (कुल्लू) Updated Tue, 16 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
skiing medal winner aanchal thakur brother got visa to iran

स्की में पदक विजेता आंचल की बदौलत उनके बड़े भाई को ईरान का वीजा मिला गया है।  स्की में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली आंचल ठाकुर के बड़े भाई हिमांशु ठाकुर विंटर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। 

विज्ञापन


हिमांशु को भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद ईरान के लिए वीजा मिल गया है, लेकिन वह सोमवार को होने वाली रेस में भाग नहीं ले सके। ईरान की तरफ से वीजा न देने पर आंचल ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और खेल मंत्री से गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


इस पर भारत सरकार ने हस्तक्षेप किया और वीजा मिला। हालांकि, वीजा में हुई लेटलतीफी के चक्कर में उनके हाथ से सुनहरा मौका निकल गया। विंटर ओलंपिक क्वालिफाइंग रेस के लिए अब हिमांशु के पास आज और कल का मौका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्वालिफाइंग रेस के लिए है मौका

skiing medal winner aanchal thakur brother got visa to iran

दोनों दिनों में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही उन्हें अंक मिलेंगे। हालांकि स्की के दौरान गिरने या अच्छा प्रदर्शन न होने पर अंक कम मिलते हैं। ऐसे में एक-एक दिन क्वालिफाइंग रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। 

विंटर ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हिमांशु कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ईरान के लिए सही समय पर अगर उन्हें वीजा मिल जाता तो वह आज की रेस में भी शामिल हो सकते थे। 

इधर, हिमांशु के पिता रोशन ठाकुर ने बताया कि आज और कल बेटा हिमांशु रेस में भाग लेगा और हुनर का प्रदर्शन करेगा। कहा कि हिमांशु लगातार अपने मिशन में लगा हुआ है। हिमांशु के पिता को उम्मीद है कि उसकी मेहनत रंग लाएगी और बेटी आंचल की तरह वह भी देश का नाम रोशन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed