फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Skiing course started in Narkanda, trainees from four states gathered in Manali

नारकंडा में स्कीइंग कोर्स शुरू, मनाली में चार राज्यों के प्रशिक्षु जुटे

Thu, 16 Jan 2020 05:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)/ कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)/ कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jan 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Skiing course started in Narkanda, trainees from four states gathered in Manali
- फोटो : अमर उजाला

अटल बिहारी वाजपेयी हाई अल्टीट्यूड ट्रैकिंग एंड स्कीइंग सेंटर नारकंडा में नववर्ष का पहला स्कीइंग कोर्स गुरुवार से शुरू हुआ। इस साल अच्छी बर्फबारी होने से नारकंडा में स्कीइंग का कोर्स जनवरी से मार्च तक चलेगा। इसके लिए संस्थान ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नारकंडा की ऐतिहासिक स्कीइंग ढलान धोमड़ी स्कीइंग के लिए तैयार है। अटल बिहारी वाजपेयी हाई अल्टीट्यूड ट्रैकिंग एंड स्कीइंग सेंटर नारकंडा के प्रभारी अनिरुद्ध ने बताया कि नारकंडा की स्कीइंग ढलान धोमड़ी में पहला स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इसमें बेसिक कोर्स के अलावा एडवांस कोर्स है। यह पहला कोर्स 15 दिन तक चलेगा। मार्च तक स्कीइंग के कोर्स चलाएंगे जाएंगे। बेसिक कोर्स के लिए 55, एडवांस कोर्स के लिए 15 स्कीयर्स भाग लेंगे। जाहिर तौर पर कोर्स के लिए दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल के स्कीयर्स भाग लेंगे। संस्था के स्कीइंग कोच सागर कैंथला ने बताया कि विभिन्न कोर्स में आ रहे स्कीइंग के शौकीनों को स्कीइंग  सिखाई जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्की ढलान में स्कीइंग का प्रशिक्षण कोर्स शुरू

Skiing course started in Narkanda, trainees from four states gathered in Manali

वहीं पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला स्की ढलान में स्कीइंग का प्रशिक्षण कोर्स शुरू हो गया है। स्की बेसिक कोर्स में महाराष्ट्र, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू के 61 प्रशिक्षु स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं, जबकि एडवांस कोर्स में 19 प्रशिक्षु इन दिनों ढलान पर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। स्कीइंग के प्रशिक्षक शशिपाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान की ओर से यह कोर्स करवाया जा रहा है।

पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू होते ही पर्यटक यहां की हसीन वादियों को निहारने के लिए कुल्लू-मनाली का रुख करते हैं। बर्फ गिरते ही सोलंगनाला में साहसिक गतिविधियां भी शुरू हो जाती हैं। इनमें स्कीइंग एक पसंदीदा खेल बन गया है। बर्फ की सफेद चादर पर स्कीइंग की चाहत लिए देशभर के कई राज्यों के प्रशिक्षु मनाली पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलंगनाला में चल रहे कोर्स में प्रशिक्षुओं को स्कीइंग के बेसिक गुर सिखाएं जाएंगे। प्रशिक्षण में देश के चार राज्यों के 61 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 19 प्रशिक्षु एडवांस बेसिक कोर्स में स्कीइंग के गुर सीख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed