फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   skiing championship in solangnala kullu himachal pradesh

सोलंगनाला: बर्फ की सफेद चादर पर प्रतिभा दिखाएंगे देशभर के खिलाड़ी

Sat, 29 Jan 2022 05:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 05:11 PM IST
सार

आयोजक स्की हिमालयाज के निदेशक अमिताभ शर्मा और आयोजक कमेटी के प्रभारी नकुल खुल्लर ने बताया कि मनाली में विंटर खेलों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्की हिमालयाज अल्पाइन प्रीमियम लीग करवाई जा रही है।

विज्ञापन
skiing championship in solangnala kullu himachal pradesh
सोलंगनाला में स्कीइंग (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश की प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में विंटर गेम्स और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार स्कीइंग प्रतियोगिता करवाई जा रही है। अब 31 जनवरी से सोलंगनाला की स्की ढलान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की स्की हिमालयाज अल्पाइन प्रीमियम लीग होने जा रही है। दो फरवरी तक चलने वाली स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ी दस अलग-अलग वर्गों में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन


इसमें विजेता खिलाड़ियों को दो हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक के आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। आयोजक स्की हिमालयाज के निदेशक अमिताभ शर्मा और आयोजक कमेटी के प्रभारी नकुल खुल्लर ने बताया कि मनाली में विंटर खेलों के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्की हिमालयाज अल्पाइन प्रीमियम लीग करवाई जा रही है। प्रतियोगिता में अंडर-18 आयु वर्ग के पुरुष वर्ग की ज्वाइंट स्लालम, इसी वर्ग में महिला वर्ग, सब जूनियर, स्नो बोर्ड क्रॉस, महिला व पुरुष वर्ग की क्रॉस कंट्री पांच किलोमीटर रेस सहित कई स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तरह की तैयारियां की गई हैं। 
विज्ञापन


बर्फबारी से सोलंग की स्की ढलानों में लौटी रौनक 
प्रसिद्ध स्की ढलान सोलंगनाला में सालों बाद रौनक लौटी है। हालांकि कई बार कम बर्फबारी होने से यहां विंटर खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के साथ प्रशिक्षण का भी अवसर नहीं मिल पाता था। मगर इस बार सोलंग की वादियों में भारी बर्फबारी होने से स्कीइंग की खेलों को बढ़ावा मिला है। यही कारण है कि यहां एक सप्ताह के भीतर दो स्कीइंग टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed