{"_id":"62480cd8f5c3b850f94e5596","slug":"skiing-and-snowboard-championship-started-in-sissu-lahaul-spiti-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप: लाहौल में बर्फ की ढलान पर स्कीइंग के जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप: लाहौल में बर्फ की ढलान पर स्कीइंग के जलवे
Sat, 02 Apr 2022 02:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Apr 2022 02:15 PM IST
सार
सिस्सू में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया। पहले दिन 12 टीमों के 180 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
विस्तार
अटल टनल रोहतांग की सौगात के बाद पहली बार लाहौल-स्पीति के सिस्सू में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्कीइंग और स्नो बोर्डिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। शुभारंभ शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने किया। पहले दिन 12 टीमों के 180 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में करवाई जा रही प्रतियोगिता के पहले दिन अल्पाइन जायंट सलालम प्रतियोगिता में 21 वर्ष से कम आयु की 12 युवतियों ने भाग लिया। स्कीयर्स ने सिस्सू के शितीनाला नाला की ढलान पर प्रतिभा दिखाई। इनमें हिमाचल की 10 और उत्तराखंड की दो प्रतिभागी शामिल रहीं।
विज्ञापन
वहीं 21 वर्ष से कम आयु के युवकों में उत्तराखंड के दो, जम्मू-कश्मीर के चार, यूपी के दो और हिमाचल के 13 प्रतिभागी पहली रेस में शामिल हुए। जबकि अल्पाइन महिला स्कीइंग प्रतियोगिता में हिमाचल की 13, उत्तराखंड की छह प्रतिभागियों सहित कुल 19 ने स्कीइंग की। अल्पाइन जायंट सलालम के 16 वर्ष से कम आयु के लड़कों के वर्ग में 25 प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
वहीं, स्नो बोर्ड में पुरुषों की टीम में आईटीबीपी के एक, जम्मू-कश्मीर के छह, हिमाचल के 11, आर्मी से पांच, लद्दाख के तीन, कर्नाटक से दो, उत्तराखंड से पांच और यूपी से एक प्रतिभागी ने पहली रेस में भाग लिया। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ठाकुर ने बताया कि रविवार को सेकेंड रन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जबकि सोमवार को फाइनल रन होंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन