फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sketing strat soon in shimla

दस फीसदी घटेगा आइस स्केटिंग रिंक का आकार

Mon, 29 Nov 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
sketing strat soon in shimla
लिफ्ट के निर्माण कार्य के चलते रिंक घटाया दायरा, रिंक में बर्फ जमाने का कार्य शुरू
विज्ञापन

क्रॉसर
स्केर्ट्स को अभी करना पड़ सकता है इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक का इस बार आकार छोटा होगा। लक्कड़ बाजार से रिज के लिए स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे लिफ्ट के निर्माण कार्य के कारण 1325 स्क्वेयर मीटर के रिंक में आइस को जमाना संभव नहीं होगा। इसलिए इस सीजन में रिंक के आकार को दस फीसदी तक घटा दिया है।
रिंक का आकार 132 स्क्वेयर मीटर तक कम किया है। आइस स्केटिंग रिंक में करीब चार दिन से बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन अभी करीब 25 फीसदी हिस्से में ही अच्छी तरह बर्फ जम पाई है। दिन के समय रिंक के आधे हिस्से में लगने वाली धूप के कारण रात को कोहरे से जमाई बर्फ पिघल जा रही है। बर्फ जमने में जितना अधिक समय लगेगा उससे स्केटिंग के शौकीनों को स्केटिंग सत्र के लिए उतना ही इंतजार करना पड़ेगा। बीते वर्ष शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने 7 दिसंबर को पहला ट्रायल आयोजित किया था। इस बार भी दिसंबर के पहले सप्ताह में ट्रायल करने के लिए बर्फ जमाने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर ने माना कि दिन के समय लगने वाली धूप से रात को जम रही बर्फ पिघल रही है। इस कारण रिंक के एक हिस्से में ही बर्फ जम पा रही है। रिंक में लगातार रात को पानी डाल कर बर्फ जमाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यदि आधे हिस्से में भी हबर्फ जम जाती है, तो उसी पर ट्रायल कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन

2020 में हुए थे स्केटिंग के 86 सत्र
शिमला आइस स्केटिंग क्लब ने बीते स्केटिंग सीजन में सात दिसंबर से नौ फरवरी तक स्केटिंग के 86 सत्र आयोजित किए थे। इसमें कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एसओपी को फॉलो करते हुए निर्धारित संख्या में स्केटर्स को रिंक में प्रवेश देने की व्यवस्था की थी। क्लब इस बार भी तय किए कोविड प्रोटोकॉल और एसओपी का पॉलन करते हुए ही स्केटिंग सत्र संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केर्र्ट्स की संख्या बढ़ने की है उम्मीद
शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भवनेश बांगा और कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर ने बताया कि एसओपी का पालन करते हुए ही इस बार सत्र आयोजित किए जाएंगे। बीते सत्र में 350 सदस्यों ने स्केटिंग सीजन में भाग लिया था। कहा कि इन दिनों स्कूलों में चल रही परीक्षाओं के कारण नई सदस्यता लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की है। सफल ट्रायल होने पर सदस्यता की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed