फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sixteen police officers transferred in himachal

हिमाचल में 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Sun, 16 Dec 2018 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Dec 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
sixteen police officers transferred in himachal

हिमाचल सरकार ने शनिवार को 16 पुलिस अधिकारियोें के तबादले किए गए हैं। इनमेें 14 एचपीएस और दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादला अधिसूचना विधानसभा के शीतकालीन सत्र केे समाप्त होते ही जारी की गई।  

विज्ञापन


आईपीएस अधिकारियों में डीआईजी जेल शिमला के रिक्त पद के स्थान पर आईपीएस अधिकारी अनुपम शर्मा की बतौर एसपी तैनाती की गई है। वह दूसरी बटालियन सकोह के कमांडेंट थे। एसपी लीव रिजर्व बिमल गुप्ता को कमांडेंट दूसरी बटालियन सकोह लगाया गया है।
विज्ञापन


एचपीएस अफसरों में एसपी कारागार राजेंद्र सिंह भाटिया को विजिलेंस ब्यूरो एसआईयू शिमला के लिए बदला गया है। एसपी के रूप में नियुक्ति के बाद एचपीएस संजीव लखनपाल को कमांडेंट होमगार्ड बटालियन मंडी भेजा, जबकि कुलदीप चंद राणा को एसपी एलआर पीटीसी डरोह लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी किन्नौर सुरेश कुमार को होमगार्ड बटालियन किन्नौर में कमांडेंट के पद पर भेजा। एसडीपीओ बद्दी खजाना राम को डीएसपी सीआईडी परवाणू, पदोन्नति के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे अजय कुमार को एसडीपीओ बद्दी लगाया गया।

जानिए किसको कहां भेजा

sixteen police officers transferred in himachal

डीएसपी केलांग हरीश शर्मा को डीएसपी विजिलेंस केलांग लगाया। उनके पास डीएसपी मुख्यालय केलांग का भी कार्यभार रहेगा। एसडीपीओ पांवटा साहिब प्रमोद चौहान को डीएसपी एससीआरबी सीआईडी नियुक्त किया।

डीएसपी यातायात शिमला परम देव को डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय, डीएसपी एससीआरबी सीआईडी राहुल शर्मा को डीएसपी विजिलेेंस शिमला के पद पर बदला है।

विजिलेंस शिमला के डीएसपी कमल किशोर-दो को डीएसपी यातायात शिमला, डीएसपी लीव रिजर्व सोलन चमन लाल को एसडीपीओ नालागढ, एसडीपीओ नालागढ़ अनिल कुमार को डीएसपी लीव रिजर्व सोलन की नियुक्ति दी गई है। डीएसपी लीव रिजर्व पीएचक्यू शिमला नवदीप सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed