{"_id":"5deb9cf78ebc3e1ba620608f","slug":"sixdays-himachal-assembly-winter-session-from-tomorrow-bjp-and-congress-lp-meeting-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा का छह दिवसीय शीत सत्र कल से, आज होंगी भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा का छह दिवसीय शीत सत्र कल से, आज होंगी भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें
Sun, 08 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 08 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र का आयोजन तपोवन धर्मशाला में सोमवार दो बजे से होने जा रहा है। राज्य की तेरहवीं विधानसभा का सातवां सत्र छह दिन तक चलेगा। इस सत्र के लिए सरकार रविवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी। शनिवार से अधिकारियों के भी धर्मशाला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि मंत्री और विधायक रविवार शाम तक ही धर्मशाला पहुंच जाएंगे। सत्र के बीच शिमला स्थित राज्य सचिवालय सूना नजर आएगा।
विज्ञापन
सत्रारंभ से एक दिन पहले रविवार शाम को सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक दलों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में दोनों ही दल सदन में एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में, जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होगी। सत्र 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। सदन मेें 12 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। तपोवन में हर साल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन होता है।
विज्ञापन