फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   six players from Himachal pradesh will play in Pro Kabaddi League

प्रो-कबड्डी लीग: हिमाचल के छह खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Tue, 31 Aug 2021 08:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/ नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/ नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 08:28 PM IST
सार

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अजय ठाकुर इस बार दिल्ली दबंग से खेलेंगे। इसके अलावा विशाल, बलदेव सिंह, महेंद्र, सुरेंद्र ठाकुर और राहुल राणा भी अलग-अलग टीमों से खेलेंगे। तीन दिन चली नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाई। पहली बार हिमाचल के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन
six players from Himachal pradesh will play in Pro Kabaddi League
प्रो-कबड्डी लीग में हिमाचल के छह खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो-कबड्डी सीजन-8 के लिए हुई नीलामी में हिमाचल के खिलाड़ियों पर खूब धन बरसा है। इस बार प्रदेश के छह खिलाड़ी प्रो-कबड्डी में दमखम दिखाएंगे। अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अजय ठाकुर इस बार दिल्ली दबंग से खेलेंगे। उन्हें 46 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी ने टीम में शामिल किया है। अजय ठाकुर के अलावा विशाल, बलदेव सिंह, महेंद्र, सुरेंद्र ठाकुर और राहुल राणा भी अलग-अलग टीमों से खेलेंगे। तीन दिन चली नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाई। पहली बार हिमाचल के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। विशाल और बलदेव पर टीमों ने अच्छी बोली लगाई। दोनों को पुनेरी पलटन ने 60-60 लाख में खरीदा है। सुरेंद्र को तेलगु टाइटन ने 55 लाख और महेंद्र सिंह को बंगलूरू बुल्स ने 50 लाख में खरीदा है।

विज्ञापन


देश के स्टार खिलाड़ी अजय ठाकुर इस बार दिल्ली से दम दिखाएंगे। उन्हें भी टीम ने 46 लाख रुपये की अच्छी खासी बोली पर खरीदा है। अजय पिछले सीजन में तमिल थलाइवा से खेले थे। वे टीम के कप्तान थे। वहीं, नालागढ़ के जोघों के खिलाड़ी राहुल राणा को पहली बार यू मुंबा ने 10 लाख रुपये में खरीदा है। नीलामी में तीनों युवाओं को अच्छे दाम मिलने से कबड्डी के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

दभोटा के बलदेव सिंह पिछले सात सालों से हिमाचल की सीनियर कबड्डी टीम के सदस्य हैं। इंडिया की ओर से इनविटेशन टूर पर नेपाल में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में भारत की ओर से खेलते हुए बलदेव सिंह ने गोल्ड जीता था। पिछले सात  सीजन की विजेता टीम बंगाल वारियर का बलदेव सिंह हिस्सा रहे हैं। वह टीम के डिफेंडर के रूप में सबसे सफल खिलाड़ी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ठाकुर का जवाब नहीं
प्रो-कबड्डी हो या फिर कोई बड़ा टूर्नामेंट। अजय ठाकुर ने हर बार अपना श्रेष्ठ दिया है। एशियाड हो या फिर विश्व चैंपियनशिप। अजय ने सभी प्रतियोगिताओं में छाप छोड़ी है। अजय का खेल के प्रति जज्बा दिखाता है कि वे दूसरे खिलाड़ियों को भी कबड्डी खेलने लिए प्रेरित करते हैं। प्रो-कबड्डी के स्टार खिलाड़ियों में अजय का नाम सबसे ऊपर आता है। हर सीजन में उनका खेल निखरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed