{"_id":"61a3cf98817f4c767747a2a6","slug":"six-new-corona-case-in-una-district-and-one-senior-citizen-died-due-to-corona-shimla-news-sml3917271139","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना
विज्ञापन
six new corona case in una district and one senior citizen died due to corona
ऊना। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले में छह नए संक्रमित भी सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा जिले में लगातार बढ़ता जा रहा है।
जिले में रविवार को एक 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की मौत रिपोर्ट हुई है। जिला में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 262 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंब तहसील के तहत मंदोली गांव के 77 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में दिक्कत और खांसी के चलते 24 नवंबर को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अंब अस्पताल में जांच के दौरान उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्यक्ति को जिले के पालकवाह स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। मरीज को 24 नवंबर को ही टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया।
टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की 26 नवंबर को मौत हो गई। दूसरी तरफ रविवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत कुल 212 सैंपल की जांच की गई। इसमें संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कुठार कलां ऊना से दो, चलोला ऊना से एक, दियोली घनारी से एक, समूर कलां से एक और नंगल सलांगड़ी से भी एक मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सभी मामलों में कार्रवाई की जा रही है।