फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six members of Radhey Chitta smuggler gang arrested in Rampur area

Shimla: रामपुर क्षेत्र में राधे चिट्टा तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 11:51 AM IST
सार

रामपुर क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क चला रहे राधे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Six members of Radhey Chitta smuggler gang arrested in Rampur area
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क चला रहे राधे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। रविवार शाम को पुलिस की विशेष जांच टीम ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान राजेश खन्ना निवासी कोसगर रामपुर, धर्मसेन निवासी निरमंड, कुल्लू, उज्ज्वल पंडित वार्ड नंबर तीन निवासी रामपुर, ललित कुमार छालावट बढ़ावली निवासी रामपुर, अमित कुमार निवासी कटेढ़ा पीओ तांदी आनी, कुल्लू और धुव्र निवासी नरैण तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी पिछले कई सालों से बाहरी राज्यों से चिट्टे की तस्करी करके रामपुर, कुमारसैन और आसपास के क्षेत्र में इसकी तस्करी करते थे। गौर हो कि 17 अक्तूबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संदीप कुमार को 47.74 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा।

विज्ञापन

मामले की जांच करने पर पता चला है कि एक गिरोह पूरे क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय है। इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर बद्दी में दबिश देकर दलीप कुमार उर्फ राधे को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। मामले की गहनता से जांच करने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपियों के बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

इससे पहले पुलिस रोहड़ू क्षेत्र में सालों से चिट्टा तस्करी का गिरोह चला रहे शाही महात्मा गैंग और कोटखाई में रंजन गिरोह का भी भंडाफोड़ कर चुकी है। इसमें पुलिस गिरोह के कई सदस्यों और मुख्य भूमिका में रहने वाले लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द राधे गैंग के सभी सदस्य उसकी गिरफ्त में होंगे। शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि राधे गिरोह के छह और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed