फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत

Thu, 26 Feb 2015 08:55 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

मंडी के भांवला चौक के पास भूरे रा मोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवकों को आंशिक चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार रावमापा टिक्करी सधवाणी के पास छात्र कार संख्या एचपी 22ए-0901 में सवार होकर अपने जमा दो की परीक्षा के रोल नंबर स्लिप लेने स्कूल आए थे और वहां से वापस कार से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


भांवला चौक के पास भूरे रा मोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। भांबला बैरियर से आगे ढलवाण के बीच भूरे रा मोड के पास पहुंची तो चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क की दीवार से टकराई। जोरदार आवाज होने के चलते सड़क से गुजर रहे लोग एवं अन्य वाहनों में सवार लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायल युवकों को निजी वाहन में डाल कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर ले गए।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने भांबला निवासी विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 279 के तहत लापरवाही से वाहन चलाने और 30 ए के तहत गैर इरादतन हत्या करने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य घायल युवकों की हालत स्थित है। भाटिया ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल सरकाघाट में करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

भुड्ड-बद्दी (सोलन)। अज्ञात वाहन से टकराने से किशनपुरा निवासी 21 वर्षीय सतनाम की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को शाम साढ़े सात बजे किशनपुरा के बुधराम का 21 वर्षीय बेटा सतनाम बाइक पर सवार होकर बद्दी से किशनपुरा जा रहा था।

भुड्ड बैरियर के समीप किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया, जिससे आमने सामने की इस टक्कर में चालक की मौके पर मौत हो गई। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत

six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ थाने के तहत मंगलवार मध्य रात के समय एक ट्रैक्टर के नीचे दबने से 18 वर्षीय ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। गांव के लोगों का कहना है कि यह युवक रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से सरसा नदी से अवैध रूप से खनन सामग्री लेकर मुख्य मार्ग पहुंच रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि खनन का किसी को पता न चले, इसलिए ट्रैक्टर चालक बिना लाइट के ट्रैक्टर चला रहा था। इस बीच अंधेरे में संतुलन खो बैठा और चालक स्टेयरिंग के नीचे दब गया।

करीब दो घंटे युवक स्टेरिंग के नीचे तड़पता रहा। इस बीच उसके साथ अन्य ट्रैक्टर संचालकों ने पंजाब से हेड्रा मंगाई तथा चालक को स्टेयरिंग के नीचे से बाहर निकाल रहे थे कि हेड्रा से ट्रैक्टर स्लिप हो गया और जोर से युवक पर गिर गया, जिससे वह पूरी तरह से दब गया, लेकिन हेड्रा से युवक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और उसे उपचार के लिए नालागढ़ के एक निजी चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच युवक के परिजन घर पर नहीं थे। वह वृंदावन गए हुए उन्हें रात को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन दोपहर बाद गांव पहुंचे। उनके पहुंचते ही युवक का अंतिम संस्कार किया गया। संबंधित पंचायत के प्रधान का कहना है कि युवक भंडारे का सामान लेकर आ रहा था।

पुलिस को भी समय रहते सूचित कर दिया गया था, लेकिन पुलिस मौके पर तब पहुंची, जब उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उधर, डीएसपी खजाना राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक का अंतिम संस्कार हो चुका था। मृतक के परिजन अगर शिकायत दर्जकराएंगे तो इस मामले की छानबीन की जाएगी।

अपने ही ट्रक ने कुचला चालक

six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

चौरी (हमीरपुर)। सुजानपुर के चौरी कस्बे के साथ भटेरा गांव में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भटेरा में एक ट्रक से जेसीबी मशीन पेयजल पाइपों को उतार रही थी। पेयजल पाइपों को प्लाही से लाया गया था।

ट्रक चालक मदन कुमार (41) पुत्र अमर सिंह निवासी रतवाणी, भोरंज ने भटेरा में सड़क किनारे ट्रक को खड़ा कर दिया। ट्रक उतराई पर खड़ा था और इससे पेयजल पाइपें उतारी जा रही थीं। इसी दौरान ट्रक अचानक चल पड़ा। अनियंत्रित ट्रक को नियंत्रित करने के लिए मदन कुमार एकदम ट्रक पर चढ़ गया।

मदन कुमार ट्रक का दरवाजा खोलने में नाकाम रहा और उसने दरवाजे पर लटककर ट्रक के स्टीयरिंग को नियंत्रित करने की कोशिश की। ट्रक को नियंत्रित करते समय मदन सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। हादसे में मदन कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का सुराग लगाने में लगी है।

हड़सर में छत से गिरकर युवक की मौत

six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

भरमौर (चंबा)। उपमंडल की हड़सर पंचायत में मकान की छत की मरम्मत कर रहे एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे आ गिरा। परिवार के सदस्यों ने युवक को गंभीर हालत में भरमौर अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंबा रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।

युवक की पहचान अनिल कुमार पुत्र पुन्नू राम आयु 23 वर्ष गांव एवं डाकघर हड़सर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण घर की छत से पानी टपक रहा था, जिसकी मरम्मत करने के लिए युवक छत पर चढ़ गया। मरम्मत कार्य के दौरान युवक का पैर फिसल गया जिससे वह तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गया। मामले की पुष्टि हड़सर पंचायत की प्रधान रजनी देवी ने की है।

हार्टअटैक से चालक की मौत

six dies in road accidents in mandi solan hamirpur.

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-चौकीवाल मार्ग पर एक चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। 36 वर्षीय चालक श्रीनिवास आदिलाबाद शहर के विद्यानगर कॉलोनी का रहने वाला था। पिछले चार वर्षों से ढांग उपरली के संतोक सिंह के ट्रक एचपी 12 सी-2911 पर चालक का काम कर रहा था।

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे वह ट्रक यूनियन से अपनी पर्ची कटवाने के बाद चौकीवाल के समीप पेट्रोल पंप पर खड़े अपने ट्रक की ओर जा रहा था। जैसे ही चौकीवाल पहुंचा तो वह अचानक बेहोश हो गया। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन एंबुलेंस कर्मचारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा उसका नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को हार्ट अटैक होना पाया जा रहा है। पुलिस 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed