फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six crime scene units approved in six districts, decision taken in the meeting of Forensic Science Development

हिमाचल: छह जिलों में छह क्राइम सीन यूनिट को मंजूरी, फोरेंसिक साइंस डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

Fri, 20 Sep 2024 10:39 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2024 10:39 AM IST
सार

राज्य विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा, क्षेत्रीय न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला उत्तरी खंड धर्मशाला, मध्य खंड मंडी, जिला फोरेंसिक इकाइयां बिलासपुर और नूरपुर एवं बद्दी के राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Six crime scene units approved in six districts, decision taken in the meeting of Forensic Science Development
क्राइम सीन(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जुन्गा स्थित फोरेंसिक सेवाएं निदेशालय में अपराध अन्वेषण को सुदृढ़ करने के लिए कार्यशाला करवाई गई। इसमें सीन ऑफ इन्वेस्टिगेशन और क्वालिटी रिपोर्ट्स से संबंधित विषय की जानकारी दी गई। इसमें राज्य विज्ञान प्रयोगशाला जुन्गा, क्षेत्रीय न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला उत्तरी खंड धर्मशाला, मध्य खंड मंडी, जिला फोरेंसिक इकाइयां बिलासपुर और नूरपुर एवं बद्दी के राजपत्रित अधिकारियों ने भाग लिया। दो दिवसीय कार्यशाला नई लागू कानूनी व्यवस्थाओं और उन अपराधों पर केंद्रित रही।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री की ओर से फोरेंसिक साइंस डेवलपमेंट बोर्ड की 9वीं बैठक में जिला स्तर पर क्राइम सीन यूनिट को मजबूती प्रदान करने के लिए 6 जिलों में क्राइम सीन यूनिट को खोलने की मंजूरी प्रदान की है। डॉ. मीनाक्षी महाजन ने बताया कि अपराध स्थलों के निरीक्षण के दौरान यदि घटना स्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्यों को सही ढंग से एकत्र किया जाए, तो अपराधियों को पहचानना और उन्हें सजा दिलाना सरल हो जाता है।   बैठक में फॉरेंसिक साक्ष्य का संरक्षित करने के तरीकों, जांच की प्रभावी रणनीतियों और फॉरेंसिक प्रक्रिया के दौरान टाइमलाइन का प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि अपराधों की जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed