फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Six children recover from corona virus in Kangra himachal pradesh

कांगड़ा के 10 में से छह बच्चों ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
सचिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Six children recover from corona virus in Kangra himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कांगड़ा के लिए राहत भरी खबर है। जिले में 10 में से छह बच्चों ने कोरोना वायरस से जंग जीत ली है। ये बच्चे स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। इन छह बच्चों ने नौ से 16 दिनों में कोरोना से जंग लड़कर उसे मात दी है। इनकी आयु दो साल से लेकर 11 वर्ष तक है। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने घर में परिवार के साथ खुशी से रह रहे हैं। अभी भी चार छोटे बच्चे हैं जो कोरोना से लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


उपचाराधीन मासूमों में दो सात-सात माह के लड़के और लड़की अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि सात माह के दोनों ही शिशु पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनमें किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं हैं जिससे की डरने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


नौ से 16 दिनों में दी कोरोना को मात
कांगड़ा में छोटे बच्चों ने नौ से लेकर 16 दिनों में ही कोरोना को मात दे दी है। जिसमें जयसिंहपुर के 11 साल के बच्चे ने 10 दिनों में ही कोरोना से जंग जीत ली थी। वहीं जयसिंहपुर के 8 वर्ष के बच्चे ने भी 15 दिनों में कोरोना को हरा दिया। पालमपुर के सात वर्षीय मासूम ने 16 दिन, बैजनाथ के छह साल के बच्चे ने नौ दिनों में कोरोना को मात दी है। इसके अलावा नूरपुर के नौ साल के बच्चे ने 14 दिन और सोमवार को नूरपुर के दो साल के शिशु ने कोरोना से जंग जीत ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed