फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six BJP Workers Join Congress in Shimla in presence of CM Sukhvinder Singh Sukhu

Himachal: नादौन में भाजपा को बड़ा झटका, 6 पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल

Sat, 14 Oct 2023 06:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Oct 2023 06:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वे समर्पित होकर कांग्रेस के लिए काम करें।

विज्ञापन
Six BJP Workers Join Congress in Shimla in presence of CM Sukhvinder Singh Sukhu
कांग्रेस में हुए शामिल भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले हमीरपुर जिला में राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में शुक्रवार शाम भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के छह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल, भाजपा के एक्स सर्विसमैन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार और भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रसूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वे समर्पित होकर कांग्रेस के लिए काम करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed