{"_id":"5cac9524bdec2214262c666b","slug":"six-assistant-polling-booths-for-the-elderly-and-leprosy-patients-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में वृद्धों और कुष्ठ रोगियों के लिए बनेंगे छह सहायक मतदान बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में वृद्धों और कुष्ठ रोगियों के लिए बनेंगे छह सहायक मतदान बूथ
Tue, 09 Apr 2019 07:19 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश का मुख्य निर्वाचन कार्यालय लोकसभा चुनाव के लिए तय मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने की तैयारी कर रहा है। चुनाव विभाग ने वृद्धों व कुष्ठ रोगियों की मतदान के महा उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए छह सहायक मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है।
विज्ञापन
आयोग से मंजूरी मिलने पर प्रदेश के मतदान केंद्रों की कुल संख्या 7723 से बढ़कर 7729 हो जाएगी। विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश निर्वाचन कार्यालय ने जरूरत के अनुसार कई सहायक मतदान केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन
इन केंद्रों को समाज के उन अक्षम श्रेणी के लोगों की सुविधा को देखते हुए बनाया गया था जो मतदान के लिए इच्छुक तो थे लेकिन मतदान केंद्र जाना उनके लिए संभव नहीं था। उसी परिपाटी में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने लोकसभा चुनाव के लिए भी फिर से सहायक मतदान केंद्र बनाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि छह सहायक मतदान केंद्र बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थित छह वृद्ध और कुष्ठ आश्रमों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।