{"_id":"6a5cdc0a6ceae179e30250f3","slug":"six-accused-nabbed-with-15-grams-of-chitta-in-shimla-and-rampur-shimla-news-c-19-sml1002-756102-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिमला और रामपुर से 15 ग्राम चिट्टे के साथ 6 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिमला और रामपुर से 15 ग्राम चिट्टे के साथ 6 आरोपी दबोचे
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई, अब नशा बेचने वालों तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस
शिमला, कुल्लू, किन्नौर और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला और रामपुर में दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब दोनों मामलों में मुख्य सप्लायरों की पहचान करने में जुटी है। पहला मामला राजधानी शिमला के छोटा शिमला थाना क्षेत्र के पंथाघाटी का है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे में दबिश दी। इस दौरान कमरे में तीन युवक मौजूद थे। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों में शिवम शर्मा निवासी कसुम्पटी (शिमला), वैभव मेहता निवासी रोहड़ू (जिला शिमला) और तनुज कुमार निवासी चंडीगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब युवाओं को नशा उपलब्ध कराने वाले बड़े सप्लायरों की तलाश में जुटी है।
दूसरा मामला रामपुर क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान रोप्रू नाला क्षेत्र में संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में अजेंदर कुमार निवासी किन्नौर, निखिल निवासी ननखड़ी और मोनिका निवासी निरमंड शामिल हैं। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
कोट
नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की तह तक पहुंचने और मुख्य सप्लायरों की पहचान के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।
गौरव सिंह, एसएसपी शिमला