फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SIT prepared final charge sheet in manav bharti university fake degree case

Himachal News: फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती विवि के खिलाफ फाइनल चार्जशीट तैयार

Mon, 27 Feb 2023 10:35 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

पुलिस जांच में 46 हजार के करीब फर्जी डिग्रियां आवंटित करने का आरोप है। संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे।

विज्ञापन
SIT prepared final charge sheet in manav bharti university fake degree case
फर्जी डिग्री मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानव भारती विश्वविद्यालय फर्जी डिग्री मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने फाइनल चार्जशीट तैयार की है। इसमें भारती विश्वविद्यालय का मालिक राजकुमार राणा सहित पत्नी, रजिस्ट्रार, अकाउंटेंट, सात एजेंट और ट्रस्ट के सदस्यों सहित 20 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले भी एसआईटी ने फाइनल चार्जशीट तैयार कर अभियोजन अधिकारी को मंजूरी के लिए भेजी थी, लेकिन इसमें कुछेक आपत्तियां लगाकर वापस किया था।

विज्ञापन


अब हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए अंतिम चार्जशीट तैयार की गई है। अभियोजन विभाग से मंजूरी के बाद इसे हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। फाइनल चार्जशीट में फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट, आरोपी से पूछताछ, डिग्रियों का फर्जीबाड़ा, बिना अनुमति के चलाए गए कोर्स का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में 46 हजार के करीब फर्जी डिग्रियां आवंटित करने का आरोप है। संस्थान के कहने पर एजेंट फर्जी डिग्री दिलाने का सौदा करते थे। पुलिस जांच में यह पाया गया है कि 12 राज्यों में फर्जी डिग्रियां बेची गई हैं। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बंगलूरू शामिल हैं। फर्जी डिग्रियां बेचने का यह खेल 2010 से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र पूरा होने के बाद फर्जी डिग्रियां बिकनी शुरू हो जाती थीं। एजेंट डिग्रियों के सौदे करते थे। ये एजेंट पैसों का नकद लेन-देन करते थे। हाईकोर्ट की ओर से गठित टीम ने पाया कि विश्वविद्यालय से केवल 2600 डिग्रियां ही सही पाई गईं हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे कोर्स भी करा दिए, जिनकी अनुमति नहीं थी। इन डिग्रियों को भी बेचने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed