फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SIT knocks in Punjab, Haryana, UP in crypto fraud case

Crypto Fraud: क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में एसआईटी की पंजाब, हरियाणा, यूपी में दस्तक

Wed, 24 Jul 2024 03:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 03:15 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसआईटी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जांच के लिए पहुंच गई है। मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
SIT knocks in Punjab, Haryana, UP in crypto fraud case
ठगी (सांकेतिक) - फोटो : Istock

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसआईटी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में जांच के लिए पहुंच गई है। मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद नए-नए नाम जुड़ते जा रहे हैं। ऐसे में आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बाहरी राज्यों में जा रही है। अब तक 22 आरोपियों की करीब 41 करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी है। इसमें हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों के आरोपी भी शामिल हैं। मामले के मुख्य आरोपी सुभाष के अलावा हेमराज, अभिषेक, सुखदेव और एजेंटों की चल अचल संपत्ति सीज कर दी गई है। अब तक इस मामले में चार चार्जशीट दायर कर ली है। इसमें 70 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


सुभाष, हेमराज, अभिषेक और सुखदेव और अन्य एजेंट ने भी लोगों को ठगने का काम किया है। बता दें कि इन चारों पर आरोप है कि इन्होंने हिमाचल के लोगों को ठगने का जाल बुना। निवेशकों को जोड़ने वाले एजेंटों को कमीशन दी जाती थी। शुरू में लोगों को डबल पैसा दिया गया। जैसे जैसे लोग निवेश करने को आगे आए। आरोपियों ने पैसे देने के लिए आनाकानी करने लगे। ऐसे में लोगों को पता चला कि उनके साथ फ्राड हो रहा है। क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में कोलकाता में पकड़े गए आरोपी मिलन गर्ग मुख्य आरोपी सुभाष का कामकाज देखता था। आईटी से संबंधित पैसे के लेने देने का रिकार्ड इसके पास रहता था। कई बार गर्ग विदेश जा चुका है।

विज्ञापन

मामले की तफ्तीश जारी है। आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों में भी दबिश दी जा रही है।- अभिषेक दुल्लर, एसआईटी प्रमुख और डीआईजी उत्तरी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी मामले में दो आरोपियों के बैंकाक फरार होने की सूचना
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी मिलन गर्ग से पूछताछ में कई खुलासे हुए है। अब पुलिस एसआईटी को 4 अन्य लोगों की तलाश है। इसमें दो के बैंकॉक फरार होने की सूचना है। जांच टीम हर पहलुओं को देखते हुए छानबीन को आगे बढ़ा रही है। इस घोटाले में संलिप्त सभी आरोपियों को बेनकाब करने के लिए एसआईटी 5 से 6 राज्यों में जाल बिछाए हुए है। एसआईटी जांच में दिल्ली से ध्रुव और महाराष्ट्र के योगेश के नाम सामने आए हैं। मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा ने मिलन गर्ग, ध्रुव, योगेश सहित अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हिमाचल के साथ ही कई अन्य राज्यों में क्रिप्टोकरंसी की अलग-अलग हाइपनेक्स्ट काइन, डीजीटी काइन, फिश टोकन, हाइपनेक्स्ट काइन की प्लानिंग की। इसमें लोगों को इस जाल में जाल में फंसाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed