फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour Truck Operator Union reduced freight by Rs 7 per km

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने सात रुपये प्रति किमी घटाया मालभाड़ा

Sun, 07 Nov 2021 12:34 PM IST
Krishan Singh सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Nov 2021 12:34 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने पेट्रो पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है। डीजल के दामों में कमी से कुछ राहत मिली है। उन्होंने बताया कि सात रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मालभाड़े में कमी कर दी गई है।

विज्ञापन
Sirmour Truck Operator Union reduced freight by Rs 7 per km
ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने घटाया मालभाड़ा

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से मालवाहकों के मालभाड़े में कटौती करने पर सहमति बनी है। चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा और सिरमौर ट्रक यूनियन ने प्रति किलोमीटर मालभाड़े में सात रुपये कटौती करने का फैसला लिया है। नई दरें 8 नवंबर से लागू होंगी। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल ने कहा कि केंद्र के बाद अब राज्य सरकार ने पेट्रो पदार्थों पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी है। डीजल के दामों में कमी से कुछ राहत मिली है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सात रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मालभाड़े में कमी कर दी गई है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि नए मालभाड़े की दरें सोमवार से लागू कर दी जाएंगी। जिला सिरमौर ट्रक यूनियन ऑपरेटर पांवटा साहिब में करीब 1350 से अधिक छोटे-बड़े मालवाहक पंजीकृत हैं। ये पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों में प्रतिदिन माल ढुलाई के लिए जाते हैं। गत 22 अक्तूबर से डीजल और पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने पर ट्रक यूनियन ने तीन रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन बढ़ोतरी की थी। संवाद
विज्ञापन


डमटाल यूनियन ने न मालभाड़ा बढ़ाया, न ही कम होगा
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में डीजल के दाम कम होने के बाद भी मालभाड़ा कम नहीं किया गया है। डमटाल ट्रक यूनियन के अनुसार न तो डीजल के दाम ज्यादा होने पर मालभाड़े में बढ़ोतरी की थी और न ही अब कमी की जाएगी। उनकी यूनियन उस समय का मालभाड़ा वसूल रही है, जब डीजल के दाम 60 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं जिले की अन्य ट्रक यूनियनों ने भी मालभाड़े में कटौती नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed