फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Tussle between Renuka Dam Jan Sangharsh Samiti and dam management

Sirmour News: बांध प्रबंधन, संघर्ष समिति के बीच फिर तनातनी, विस्थापितों ने की नारेबाजी

Fri, 11 Aug 2023 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:43 PM IST
सार

रेणुका बांध परियोजना के अन्वेषण कार्यों के लिए तैयार की गई सुरंगों (टनल) की मिट्टी से लोगों के घर तबाह हो गए हैं। इसकी भरपाई करने से बांध प्रबंधन पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन
Sirmour News: Tussle between Renuka Dam Jan Sangharsh Samiti and dam management
ददाहू में बांध प्रबंधन अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखते रेणुका बांध जन संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

रेणुका बांध जन संघर्ष समिति और बांध प्रबंधन के बीच तनातनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को विस्थापितों की बांध प्रबंधन से कुछ मुद्दों को लेकर तकरार हो गई। इसको लेकर विस्थापितों ने बांध कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार संघर्ष समिति से जुड़े दर्जनों लोग बांध प्रबंधन से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन प्रबंधन ने मात्र 10 लोगों को ही वार्ता के लिए आने का न्योता दिया।

विज्ञापन


इससे विस्थापित बिफर गए। मजबूरन परियोजना के महाप्रबंधक को विस्थापितों का सामना करना पड़ा। संघर्ष समिति मांग कर रही थी कि वर्षा के दौरान हुए विस्थापितों के नुकसान की भरपाई बांध प्रबंधन की ओर से की जाए। परियोजना के डूबे क्षेत्र में स्थित मोहतू और सीयूं गांव में बारिश से भारी तबाही हुई है। लोगों की करीब 50 बीघा से अधिक भूमि जलमग्न होकर बर्बाद हो गई है। यहां तक की परियोजना के अन्वेषण कार्यों के लिए तैयार की गई सुरंगों (टनल) की मिट्टी से लोगों के घर तबाह हो गए हैं।
विज्ञापन


इसकी भरपाई करने से बांध प्रबंधन पल्ला झाड़ रहा है। विस्थापित अपनी इन मांगों को लेकर प्रबंधन वर्ग से मिलने जा रहे थे। इस बीच 10 लोगों को वार्ता के लिए आमंत्रित किए जाने से खफा होकर विस्थापितों ने प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। विस्थापितों की ओर से संघर्ष समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला, सलाहकार प्रताप सिंह तोमर, संजय चौहान व पूर्णचंद आदि ने बताया कि प्रबंधन का रवैया संघर्ष समिति के प्रति हमेशा ही नकारात्मक रहा है। उधर, परियोजना महाप्रबंधक आरके चौधरी ने कहा कि विस्थापितों की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed