फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News: Policeman riding a bike crushed by a speeding truck, died on the spot

Sirmour News: तेज रफ्तार ट्रक से कुचला बाइक सवार पुलिस जवान, मौके पर ही मौत

Sun, 10 Mar 2024 08:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

पांवटा साहिब के बातापुल चौक पर यमुनानगर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिस जवान अनिल कुमार (41) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घुतनपुर को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sirmour News: Policeman riding a bike crushed by a speeding truck, died on the spot
ट्रक ने बाइक सवार पुलिस जवान को कुचल दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बातापुल के समीप महादेव चौक पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिस जवान को कुचल दिया। जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पूर्व पंचायत प्रधान पातलियां दाता राम चौहान समेत अन्य ग्रामीणों ने वाहन से पीछा कर नाहन में दोसड़का के समीप चालक को पकड़ लिया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के बातापुल चौक पर यमुनानगर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पुलिस जवान अनिल कुमार (41) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी घुतनपुर को टक्कर मार दी। बाइक सवार पुलिस जवान ट्रक के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जवान नाहन पुलिस लाइन में कार्यरत बताया जा रहा था। पातलियां पंचायत के पूर्व प्रधान दाता राम चौहान ने बताया कि इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए गंभीर प्रयास जरूरी हैं, जिससे इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो। डीएसपी पांवटा अदिति सिंह ने कहा कि मौके से फरार आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed