फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour Himachal News: PM Narendra Modi may lay foundation stone of Renuka Dam project on 27 December 2021

पीएम मोदी 27 को कर सकते हैं रेणुका बांध परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास

Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 AM IST
सार

सूत्र बतातें हैं कि आगामी 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा तय हुआ है। प्रधानमंत्री शिमला, मंडी या प्रदेश के किसी अन्य स्थान से रेणुका बांध परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Sirmour Himachal News: PM Narendra Modi may lay foundation stone of Renuka Dam project on 27 December 2021
रेणुका बांध परियोजना (फाइल फोटो)

विस्तार

राष्ट्रीय महत्व की बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के शिलान्यास की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। आगामी 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेणुका बांध परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्र बतातें हैं कि आगामी 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा तय हुआ है। प्रधानमंत्री शिमला, मंडी या प्रदेश के किसी अन्य स्थान से रेणुका बांध परियोजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इसको लेकर बहु परियोजना और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी बीती पहली अक्तूबर को रेणुका बांध स्थल का दौरा करके शिलान्यास की संभावनाओं का आकलन कर चुके हैं। एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसको लेकर रेणुकाजी में रेणु मंच पर विशाल एलईडी स्क्रीनों को स्थापित किए जाने के साथ ही बांध प्रबंधन की ओर से भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियों में प्रबंधन जुट गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, बांध प्रबंधन का मानना है कि शिलान्यास को लेकर कोई आदेश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं लेकिन वह अपने स्तर पर तैयारियों को अंजाम देने में जुटे हैं। बांध प्रबंधन को कहीं न कहीं से इस बारे में इशारा जरूर हुआ है, जिसको लेकर प्रबंधन की सक्रियता के साथ शिलान्यास की तैयारियां शुरू हुई हैं। उल्लेखनीय है कि करीब 7000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुआयामी रेणुका बांध परियोजना के निर्माण की तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। यहां तक कि बांध निर्माण के वित्तीय प्रावधान को मंजूरी मिले भी करीब एक वर्ष का समय बीत चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल केंद्र सरकार की ओर से बजट का प्रावधान होना ही बाकी है। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि शिलान्यास होते ही बजट मिलने की पूरी उम्मीद है। ताकि, परियोजना के निर्माण को शुरू किया जा सके। बांध प्रबंधन भी शिलान्यास को लेकर अपनी पूरी तैयारी में है। अधिकारियों को प्रबंध पूरे करने के आदेश मिल चुके हैं।


यहां तक कि कार्यक्रम के दौरान कनेक्टिविटी की सुचारू व बेहतर व्यवस्था कायम रखने के लिए दूरसंचार कंपनियों से संपर्क साधा जा रहा है। रेणुका बांध परियोजना के महाप्रबंधक रूपलाल ने बताया कि फिलहाल अपने स्तर पर तैयारियां व प्रबंध पूरे करने के आदेश मिले हैं। परियोजना के शिलान्यास को लेकर प्रबंधन की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed