{"_id":"62697c040d35d8619c2a0763","slug":"sirmaur-show-black-flags-to-himachal-bjp-president-suresh-kashyap-in-madhighat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मढ़ीघाट में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दिखाए काले झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मढ़ीघाट में हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दिखाए काले झंडे
Wed, 27 Apr 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सराहां (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:53 PM IST
सार
बुधवार को पच्छाद विस क्षेत्र के मढ़ीघाट में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ सांसद की ओर से किया जाना था। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को दिखाए काले झंडे
- फोटो : संवाद
विस्तार
सांसद एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बुधवार को पच्छाद विस क्षेत्र के मढ़ीघाट में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ सांसद की ओर से किया जाना था। इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद को काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। हालांकि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से विरोध प्रदर्शन ज्यादा देर नहीं चल पाया।
विज्ञापन
इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम पूरा किया गया। गौरतलब हो कि लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने बुधवार को सैनधार क्षेत्र के जयहर गांव में खुलने वाली पीएससी का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने बागथन सोलन सड़क मार्ग पर चलने वाली सरकारी बस सेवा की शुरुआत भी की। इससे आधी दर्जन पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक रीना कश्यप व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन