फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur Pokka village of Giripar region is a village of brave soldiers... 80 families, 24 youths in the army

Sirmaur: गिरिपार क्षेत्र का पोक्का गांव है वीर जवानों का... 80 परिवार, 24 युवा सेना में

Mon, 07 Oct 2024 10:30 AM IST
Krishan Singh राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर)
राजपाल शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 10:30 AM IST
सार

प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के पोक्का गांव को वीर जवानों का गांव कहें तो गलत नहीं होगा। 

विज्ञापन
Sirmaur Pokka village of Giripar region is a village of brave soldiers... 80 families, 24 youths in the army
गिरिपार क्षेत्र का पोक्का गांव - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के पोक्का गांव को वीर जवानों का गांव कहें तो गलत नहीं होगा। इस गांव की मिट्टी में देशभक्ति का जज्बा है। गांव में लगभग 80 से 90 परिवार हैं। अब तक इस गांव से 31 युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं।  इनमें से सात सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 24 युवा सरहद पर डटे हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं, जिनके इकलौते बेटे भी सरहद की रक्षा कर रहे हैं। गांव में न कोई खेल मैदान है और न ही दौड़ने के लिए कोई ट्रैक। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद युवा दिन-रात मेहनत कर सेना में भर्ती हो रहे हैं।

विज्ञापन

बीते दिनों आए परिणाम के बाद तीन जवान अग्रिवीर बने हैं। इसके अलावा एक युवती और पांच युवा पुलिस में सेवा दे रहे हैं। इस गांव के युवाओं में देश की सेवा का जुनून ऐसा है कि वह तैयारी के लिए छह किलोमीटर दूर सतौन आते हैं और मैदान पास करने की तैयारी करते हैं। कई युवा अपने ही गांव की सर्पीली, खड़ी चढ़ाई वाली ऊबड़-खाबड़ सड़क पर तैयारी करते हैं।  2018 में छह युवा एक साथ सेना में भर्ती हुए थे और इस बार तीन युवा भर्ती हुए हैं। गांव के रति राम पहले शख्स थे, जो 1964 में भर्ती हुए थे। उनसे प्रेरित हुए युवक आज हर भर्ती में जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये युवा सेना में : सेना में भर्ती होने वालों में कमलेश चौहान, अरुण चौहान, राकेश, जयप्रकाश चौहान, निशांत, दिनेश, अमित, अक्षय चौहान, दीपक, सचिन, सूरज, जयप्रकाश (गोलू), अनुज, करन, कार्तिक, नीरज, प्रदीप, मनोज, संदीप, नवीन, सौरभ शामिल हैं। इसके अलावा यशपाल (हैप्पी), आशीष, महेश चौहान इस बार भर्ती हुए हैं। 

विज्ञापन

ये हो चुके सेवानिवृत्त, ये पुलिस में
गांव के रति राम, प्रताप सिंह, दिनेश चौहान, अनिल चौहान, मुकेश चौहान, गोपाल शर्मा, देवराज शर्मा सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।  पोक्का गांव में पांच युवा और एक युवती पुलिस में सेवाएं दे रहे हैं। इसमें बाबू राम शर्मा, गौरव चौहान, जय प्रकाश चौहान, सचिन चौहान, दिव्या चौहान व आयुष शर्मा शामिल हैं।

प्रधान बोले, गर्व की बात
पंचायत प्रधान जयप्रकाश के अलावा प्रेम तोमर, रजनीश चौहान, नरेश चौहान, किन्नौर सिंह ने बताया कि उनके गांव के लिए गर्व की बात है कि यहां के अधिकतर युवा देश सेवा में हैं। आगे भी इसी जोश के साथ गांव का हर युवा देश की रक्षा में योगदान देता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed