फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Order snatched from Presiding Officer's hands and thrown outside; officer breaks down in tears.

सिरमौर: मतदान केंद्र पर प्रिजाइडिंग अफसर के हाथ से आदेश छीनकर बाहर फेंका, जानें पूरा मामला

Thu, 28 May 2026 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 10:28 PM IST
सार

 हंगामे की सूचना मिलते ही विकास खंड अधिकारी रवि जोशी मौके पर पहुंचे। वहां चुनाव लड़ रहे दोनों पक्षों के लोगों ने माहौल शांत करवाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Sirmaur: Order snatched from Presiding Officer's hands and thrown outside; officer breaks down in tears.
प्रिजाइडिंग ऑफिसर ओम प्रकाश शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के दौरान विकास खंड शिलाई की पंचायत पाब-मामल में उस समय बड़ा हंगामा हो गया, जब एक महिला मतदाता के पति ने प्रिजाइडिंग ऑफिसर के हाथों से बीडीओ का आदेश पत्र छीनकर मतदान केंद्र से बाहर फेंक दिया। घटना के बाद अफसर रोने लगे। इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही विकास खंड अधिकारी रवि जोशी मौके पर पहुंचे। वहां चुनाव लड़ रहे दोनों पक्षों के लोगों ने माहौल शांत करवाने का प्रयास किया। बाद में महिला मतदाता के पति और प्रिजाइडिंग ऑफिसर ओमर प्रकाश के बीच समझौता करवा दिया गया, जिसके चलते मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि संबंधित महिला मतदाता प्रिजाइडिंग ऑफिसर ओम प्रकाश शर्मा की बहन है।

विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी रवि जोशी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें एक शिकायत पत्र मिला था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पंचायत के कुछ लोगों ने प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में अन्य स्थान पर मतदान किया था और अब वे इस पंचायत में भी वोट डाल सकते हैं। इसी के चलते बीडीओ कार्यालय की ओर से प्रिजाइडिंग ऑफिसर को निर्देश जारी किए गए थे कि चिह्नित मतदाताओं की उंगली पर स्याही का निशान जांचा जाए। यदि स्याही का निशान न हो तो भी संबंधित मतदाता को यह जानकारी दी जाए कि यदि उसने पहले कहीं और मतदान किया है और फिर दोबारा वोट डालता है, तो उसे छह माह तक की सजा हो सकती है। बताया जा रहा है कि जैसे ही ओम प्रकाश शर्मा ने उक्त पत्र पढ़कर सुनाना शुरू किया, तभी महिला मतदाता के पति ने आदेश पत्र हाथ से छीनकर बाहर फेंक दिया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने से मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed