फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   35 year old youth died due to drowning in river

Sirmour: नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 01 Nov 2022 03:32 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2022 03:32 PM IST
सार

गिरि नदी में खैरी के समीप एक युवक की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि खैरी के साथ लगते चुन्नर निवासी रिंकू (35) को मिर्गी के दौरे आते थे।

विज्ञापन
35 year old youth died due to drowning in river
युवक की नदी में डूबने से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरि नदी में खैरी के समीप एक युवक की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि खैरी के साथ लगते चुन्नर निवासी रिंकू (35) को मिर्गी के दौरे आते थे। वह सोमवार को नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने घर से गया था। जब वह नदी में जाल लगा रहा था, उसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर गया। आसपास कोई व्यक्ति न होने से उसे नहीं बचाया जा सका, जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम जब लोगों ने उसे मृत देखा तो सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी गई।

विज्ञापन


थाना प्रभारी राजगढ़ आरएल धौलटा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक घटना लग रही है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। मंगलवार को स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed