फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: MP Sikandar said – work is being done at the ground level for Mission Repeat

सिरमौर: सांसद सिकंदर बोले- मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर हो रहा काम

Wed, 04 May 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 May 2022 08:01 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद बुधवार को पांवटा साहिब में अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पांवटा साहिब के भाटिया पैलेस में हुए कार्यक्रम में डॉ. सिकंदर ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का विकास हो रहा है। 

विज्ञापन
Sirmaur: MP Sikandar said – work is being done at the ground level for Mission Repeat
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल में मिशन रिपीट के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जा रहा है। भाजपा 50 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।  राज्यसभा सांसद बुधवार को पांवटा साहिब में अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पांवटा साहिब के भाटिया पैलेस में हुए कार्यक्रम में डॉ. सिकंदर ने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का विकास हो रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से कहीं बेहतर की गई हैं। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कहा कि 2022 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। युवा बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का कार्य शुरू कर दें। पांवटा पहुंचने पर ऊर्जा मंत्री समेत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप एवं पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ केसंसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कमर कस ली है। एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील ठाकुर ने बुधवार को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को संसदीय क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किया है। शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विनीत वर्मा, सह प्रभारी सतीश शर्मा और श्याम चौहान होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी गोविंद ठाकुर और सह प्रभारी विशाल नेगी होंगे। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पंकज शर्मा, सह प्रभारी सुरेश शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी ललित गर्ग और सह प्रभारी सतीश शर्मा होंगे।

सुनील ठाकुर ने कहा कि संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं सह प्रभारी सभी जिलों में प्रवास करेंगे। संगठन को गठित कर मंडल एवं बूथ स्तर तक एनजीओ प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे। कहा कि प्रकोष्ठ का मुख्य लक्ष्य प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। प्रकोष्ठ का प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में गठन हो चुका है। 10 जिलों में मंडल स्तर तक गठन हो चुका है। बचे हुए सात जिलों में मंडल स्तर पर एवं बूथ स्तर पर गठन मई माह में पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed