फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: Liquor factory sealed in Paonta Sahib, department took action

सिरमौर: पांवटा साहिब में शराब की फैक्ट्री सील, एक करोड़ की होगी रिकवरी

Fri, 23 Jul 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jul 2021 05:40 PM IST
सार

टीम ने समाहर्ता दक्षिण रेंज पंकज शर्मा को सूचित करने के बाद फैक्ट्री को आगामी कार्रवाई तक सील कर दिया है। विभाग की यह कार्रवाई रातभर चली। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में शराब बनाने के लिए जो ईएनए (कच्चा माल) पाया गया, उससे 5155 पेटी देसी शराब बनाई जा सकती थी। 

विज्ञापन
Sirmaur: Liquor factory sealed in Paonta Sahib, department took action
शराब(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में चल रही शराब की फैक्ट्री को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन दस्तावेज नहीं दिखा सका। विभाग के उप आयुक्त सिरमौर प्रीतपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार फैक्ट्री की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में 13802 लीटर ईएनए बिना परमिट के पाया गया। 

विज्ञापन


विभाग की यह कार्रवाई रात भर चली। फैक्ट्री में शराब बनाने के लिए जो ईएनए (कच्चा माल) पाया गया, उससे 5155 पेटी देसी शराब बनाई जा सकती थी। विभाग ने इसका आकलन किया। इसमें लाइसेंस फीस, अतिरिक्त लाइसेंस फीस, टीएसए फंड, एक्साइज ड्यूटी, वैट, आयात फीस और बॉटलिंग फीस मिलाकर कुल राजस्व राशि 99 लाख 11 हजार 73 रुपये बनी। यदि विभाग समय पर यह कार्रवाई नहीं करता तो सरकारी राजस्व को एक करोड़ के लगभग चूना लग सकता था।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह के साथ सहायक आयुक्त भूपराम, गगनेश कुमार, निरीक्षण पंकज कुमार, चिरंजी लाल, राजिंद्र के अलावा श्याम लाल मौजूद रहे। फैक्ट्री को आगामी आदेशों तक सील कर दिया है। मामला समाहर्ता दक्षिण रेंज शिमला को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री से एक करोड़ की राशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed