{"_id":"60faa0fdaf5b0e38223f8d23","slug":"sirmaur-liquor-factory-sealed-in-paonta-sahib-department-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पांवटा साहिब में शराब की फैक्ट्री सील, एक करोड़ की होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पांवटा साहिब में शराब की फैक्ट्री सील, एक करोड़ की होगी रिकवरी
Fri, 23 Jul 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 23 Jul 2021 05:40 PM IST
सार
टीम ने समाहर्ता दक्षिण रेंज पंकज शर्मा को सूचित करने के बाद फैक्ट्री को आगामी कार्रवाई तक सील कर दिया है। विभाग की यह कार्रवाई रातभर चली। जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में शराब बनाने के लिए जो ईएनए (कच्चा माल) पाया गया, उससे 5155 पेटी देसी शराब बनाई जा सकती थी।
विज्ञापन
शराब(सांकेतिक )
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में चल रही शराब की फैक्ट्री को आबकारी विभाग ने सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन दस्तावेज नहीं दिखा सका। विभाग के उप आयुक्त सिरमौर प्रीतपाल सिंह ने गुप्त सूचना के आधार फैक्ट्री की निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में 13802 लीटर ईएनए बिना परमिट के पाया गया।
विज्ञापन
विभाग की यह कार्रवाई रात भर चली। फैक्ट्री में शराब बनाने के लिए जो ईएनए (कच्चा माल) पाया गया, उससे 5155 पेटी देसी शराब बनाई जा सकती थी। विभाग ने इसका आकलन किया। इसमें लाइसेंस फीस, अतिरिक्त लाइसेंस फीस, टीएसए फंड, एक्साइज ड्यूटी, वैट, आयात फीस और बॉटलिंग फीस मिलाकर कुल राजस्व राशि 99 लाख 11 हजार 73 रुपये बनी। यदि विभाग समय पर यह कार्रवाई नहीं करता तो सरकारी राजस्व को एक करोड़ के लगभग चूना लग सकता था।
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह के साथ सहायक आयुक्त भूपराम, गगनेश कुमार, निरीक्षण पंकज कुमार, चिरंजी लाल, राजिंद्र के अलावा श्याम लाल मौजूद रहे। फैक्ट्री को आगामी आदेशों तक सील कर दिया है। मामला समाहर्ता दक्षिण रेंज शिमला को आगामी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री से एक करोड़ की राशि की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन