फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur: CM Jairam said - BJP government will be formed again in Uttarakhand and Uttar Pradesh

सिरमौर: सीएम जयराम बोले- उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार

Tue, 01 Feb 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 06:42 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि दावे के साथ उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने का हिमाचल को भी लाभ होगा। 

विज्ञापन
Sirmaur: CM Jairam said - BJP government will be formed again in Uttarakhand and Uttar Pradesh
पांवटा में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से भाजपा शासित राज्यों में अथाह विकास हुआ है। उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। पांवटा साहिब को रेलवे लाइन से जोड़ने का मुद्दाकेंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि दावे के साथ उत्तरप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनने की पूरी संभावनाएं हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और यूपी में फिर से भाजपा सरकार बनने का हिमाचल को भी लाभ होगा।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल छोटे व बड़े भाई के रूप में रहते हैं। दोनों की सामाजिक और सांस्कृतिक स्थिति एक समान है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने काफी विकास किया है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के रेलवे के मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक की जा चुकी है। प्रदेश में सबसे सरल और कम खर्च पर रेलवे नेटवर्क को पांवटा साहिब पहुंचाया जा सकता है। राज्य सरकार सर्वेक्षण व भूमि अधिग्रहण में प्राथमिकता से सहयोग करेगी। इससे पूर्व एतिहासिक पांवटा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक कमेटी उपाध्यक्ष हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, खाद्य एवं आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, सिरमौर ट्रक यूनियन प्रधान बलजीत सिंह नागरा, उपाध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरभजन सिंह, सदस्य हरप्रीत सिंह, मैनेजर जगीर सिंह, पूूरन ठाकुर व पवन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed