फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: CM Jairam gave a gift of crores in Haripurdhar, danced on Sirmauri and Saraji Nati

सिरमौर: सीएम जयराम बोले- गिरिपार को हर हाल में मिलेगा जनजातीय दर्जा

Thu, 05 May 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिपुरधार/संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 07:20 PM IST
सार

 गुरुवार को हरिपुरधार में मां भंगायनी मेले के समापन समारोह के दौरान जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल मैदानी इलाका नहीं है। यहां पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते-चढ़ते सांसें फूल जाती हैं। 

विज्ञापन
Sirmaur: CM Jairam gave a gift of crores in Haripurdhar, danced on Sirmauri and Saraji Nati
सीएम जयराम ने हरिपुरधार में दी करोड़ों की सौगात - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार इलाके को जनजातीय दर्जा हर हाल में मिलेगा। क्षेत्र के तीन लाख लोगों की आवाज दिल्ली पहुंचा दी गई है। लोगों की मांग पर जल्द ही मुहर लगेगी। गुरुवार को हरिपुरधार में मां भंगायनी मेले के समापन समारोह के दौरान जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल मैदानी इलाका नहीं है। यहां पहाड़ की चढ़ाई चढ़ते-चढ़ते सांसें फूल जाती हैं। लिहाजा, पहाड़ चढ़ना आप के बस में नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर भी कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता ऐसे उछलते हैं जैसे उनकी सीट पर स्प्रिंग लगे हों। जब चुनावी परिणामों की बात आती है तो ये ऐसे दुबकते हैं जैसे दुर्घटना हो गई हो। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस माह 60 यूनिट बिजली खर्च करने वाले लोगों को जीरो बिल आया है। जुलाई के बाद 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों को भी कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी जनता के समक्ष रखीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को केंद्र सरकार से भी 800 करोड़ रुपये की सहायता मिली है। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से ही प्रदेश में करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास हो रहे हैं। संबोधन से पूर्व मुख्यमंत्री ने दलीप सिरमौरी के सरकार की उपलब्धियों पर समर्पित सराजी गीत पर नाटी भी डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed