फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   singer Prabhjot and Amandeeps live performance gone viral on social media

हिमाचल की वादियों में राइजिंग मलंग की धूम, यहां जानिए पूरा मामला

Tue, 15 May 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 15 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
singer Prabhjot and Amandeeps live performance gone viral on social media

हिमाचल की वादियों में राइजिंग मलंग की धूम मची है। खादी कुर्ता और जीन के अलावा गले में सिरोपा पहने दो युवाओं की जोड़ी जब हारमोनियम और गिटार लेकर सूफी तराना छेड़ती है तो सोशल मीडिया पर इन्हें सुनने के लिए लोग बेताब हो उठते हैं। इनकी आवाज दिल को छू लेती है। 

विज्ञापन


राइजिंग मलंग के नाम से हिमाचल की वादियों में कहीं से भी यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव होने वाले प्रभजोत प्रभु तथा अमनदीप की जोड़ी ने सूफी संगीत की दुनिया में धूम मचा दी है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि हिमाचल की वादियों में सूफी गायन का एक नवोदय है। सूफी संगीत के मास्टर इन युवाओं की एक टोली इन दिनों यूट्यूब समेत एफबी और अन्य सोशल साइट्स पर छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं तो सूफी संगीत के माहिर इस बैंड के सदस्य इन दिनों धर्मशाला में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन यह बैंड हिमाचल के किसी भी कोने से जब अपने वाद्य यंत्र लेकर लाइव होता है तो इनकी साइट पर लाइक्स और कमेंट्स की भरमार लग जाती है।

अरे मन संभल-संभल पग धरिये से धूम

singer Prabhjot and Amandeeps live performance gone viral on social media

लीड सिंगर/वोकल प्रभजोत प्रभु और गिटारिस्ट अमन मूलत: पंजाब के लुधियाना से हैं और पश्चिम बंगाल के गुरु मनमोहन सिंह से क्लासिकल संगीत की दीक्षा लेकर आए हैं। दोनों संगीतकार हिमाचल में युवाओं के नए आइकॉन के रूप में उभर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस जोड़ी के ..अरे मन संभल-संभल पग धरिए, न जाने रे जोगी न जाने रे तथा न तन न मन न धन अपना जैसे सूफी गाने धूम मचा रहे हैं।

खास बात यह है कि युवाओं की यह टीम वादियों में ऐसी जगह शूट कर रही है, जिससे हिमाचल के भीतर छुपे प्राकृतिक सौंदर्य को भी नई पहचान मिल रही है। इस टीम का यह काम फेसबुक के पेज राइजिंग मलंग पर देखा जा सकता है। 

प्रभु का गीत सुन भावुक हुए सचिन 

singer Prabhjot and Amandeeps live performance gone viral on social media

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बीते दिनों धर्मशाला प्रवास के दौरान कैंप लुंगटा में सचिन भी प्रभजोत प्रभु की प्रतिभा के कायल हुए बिना नहीं रह सके। प्रभु ने वहां जब अपने अंदाज में हिमाचली धुन छेड़ी तो सचिन भी कुछ पल के लिए भावुक हो गए।

खास बात यह रही है कि इस कार्यक्रम को फेसबुक पर हजारों लोजों ने लाइव देखा। अमर उजाला से बातचीत में प्रभजोत प्रभु ने बताया कि वह हिमाचल में दस वर्षों से रियाज कर रहे हैं।

यहां की आबोहवा संगीत को नई ऊर्जा देती है। उनका मानना है कि संगीत आत्मा की खुराक है और यह खुद को जानने का सबसे बड़ा जरिया भी है। भविष्य की योजना के बारे में प्रभु ने कहा कि वह प्रदेश में बच्चों के लिए संगीत की कक्षाएं शुरू करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed