फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sindoor holi in kalibari temple Shimla

कालीबाड़ी मंदिर हॉल में महिलाओं ने खेली सिंदूर की होली

Sat, 20 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Sindoor holi in kalibari temple Shimla

राजधानी शिमला के कालीबाड़ी हॉल में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। विजयदशमी के अवसर पर दुर्गा का दर्पण विसर्जन किया गया। हॉल में पानी के बीच एक दर्पण रखकर भक्तों मां के दर्शन किए। वहीं, महिलाओं ने स्वच्छ वस्त्र से मां को पोंछा और लाल साड़ी पहनाकर उन्हें सिंदूर भी लगाया।

विज्ञापन


इसके बाद पश्चिम बंगाल से आईं महिलाओं ने एक दूसरे के साथ सिंदूर की होली खेली। उधर, दोपहर सवा दो बजे के करीब मां दुर्गा, सरस्वती, गणेश, लक्ष्मी और कार्तिक की मूर्तियों को विसर्जन के लिए आईटीबीपी तालाब ले जाया गया।

विज्ञापन

Sindoor holi in kalibari temple Shimla

यहां पर मुख्य पंडित अमलन गोस्वामी और जयदेव चक्रवर्ती ने पूजा-अर्चना कर मूर्ति का विसर्जन किया। इसी बीच सैकड़ों की तादाद में मौजूद भक्तों ने मां तुम अगले बरस जल्दी आना जैसे उद्घोष लगाए। शाम करीब पांच बजे कालीबाड़ी से निकला दल वापस मंदिर पहुंचा।

कालीबाड़ी मंदिर शिमला के प्रधान नवीन कुमार बैनर्जी ने बताया कि कालीबाड़ी हॉल में शाम साढ़े सात बजे मूर्ति विसर्जन के बाद लाया गए शांति जल के छींटे पुजारी ने भक्तों को दिए। इसके अलावा नवमीं पर किए गए हवन के तिलक भी भक्तों को लगाए गए, वहीं पुष्प भी भक्तों को बांटे गए। इस अवसर पर सचिव कलौल प्रमाणिक, सह सचिव दापोश बैनर्जी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed