{"_id":"62dff5e99b359d3d8f51e855","slug":"silt-continues-in-giri-water-is-being-available-in-many-areas-on-the-fourth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Water Crisis Shimla: गिरि में गाद जारी, शिमला शहर के कई इलाकों में चौथे दिन मिल रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Crisis Shimla: गिरि में गाद जारी, शिमला शहर के कई इलाकों में चौथे दिन मिल रहा है पानी
Tue, 26 Jul 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:45 PM IST
सार
लगातार तीन दिन से गिरि पेयजल परियोजना में भारी गाद आने से शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन पानी देने का शेड्यूल बिगड़ गया है। छोटा शिमला जोन में सप्लाई चौथे दिन में पहुंच गई है।
विज्ञापन
शिमला में पेयजल संकट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कई इलाकों में पेयजल सप्लाई फिर चौथे दिन पहुंच गई है। लगातार तीन दिन से गिरि पेयजल परियोजना में भारी गाद आने से शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन पानी देने का शेड्यूल बिगड़ गया है। छोटा शिमला जोन में सप्लाई चौथे दिन में पहुंच गई है। इस जोन के लोअर खलीनी क्षेत्र में मंगलवार चौथे दिन भी सुबह के समय पानी नहीं आया। परेशान लोगों ने जब कंट्रोल रूम में शिकायत दी तो कंपनी ने इस क्षेत्र में सप्लाई दी। आधे इलाके में सप्लाई देने के बाद टैंक खाली हो गए। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने देर शाम तक टैंक भरने के बाद यहां पानी देने का दावा किया।
विज्ञापन
इसी जोन में कसुम्पटी, ऐराहोम क्षेत्र में भी मंगलवार तीसरे दिन पानी नहीं दिया गया। अब बुधवार चौथे दिन सप्लाई देंगे। सेंट्रल जोन के सब्जी मंडी क्षेत्र में भी मंगलवार चौथे दिन पानी दिया है। संजौली जोन के तकरीबन सभी इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। पेयजल कंपनी के अनुसार लगातार जारी भारी बारिश के कारण गिरि में गाद का स्तर कम नहीं हो रहा। हालांकि, मंगलवार इस परियोजना में चार में से दो पंप शुरू कर दिए हैं। 18 एमएलडी की क्षमता वाली इस परियोजना से मंगलवार को शिमला शहर के लिए महज छह एमएलडी पानी मिला है। सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 36.24 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब 12 एमएलडी कम रहा।
विज्ञापन
सेंट्रल जोन में आज देंगे सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार मंगलवार को चौड़ा मैदान जोन में पानी दिया गया है। अब बुधवार को यहां पानी नहीं आएगा। सेंट्रल जोन के मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, बसस्टैंड, कृष्णानगर, कैथू, यूएस क्लब, लक्कड़ बाजार क्षेत्र में बुधवार को सप्लाई दी जाएगी। ऐराहोम, कसुम्पटी में भी बुधवार को पानी देंगे। संजौली जोन के आधे इलाकों में भी बुधवार को सप्लाई दी जानी है।
विज्ञापन
स्वच्छ जल मुहैया करवाना लक्ष्य : डीसी
जिला स्तरीय जल एवं मल निकासी मिशन की बैठक मंगलवार को उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ जल मुहैया करवाना मिशन का लक्ष्य है। जिले में 1,73,123 नलके लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। जिले में 14.46 करोड़ लाख रुपये की पेयजल योजनाएं प्रस्तावित हैं। जल की गुणवत्ता के लिए प्रयोगशाला में 36,636 सैंपलों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया है। उपमंडल रोहडू, टिक्कर, रामपुर, सुन्नी, ठियोग, जुब्बल, नेरवा और कसुम्पटी में पानी की गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला स्थापित की है।