फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Siddharth and Suhani won the chess competition.

Shimla News: सिद्धार्थ और सुहानी ने जीती चेस स्पर्धा

Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharth and Suhani won the chess competition.
शिमला। राजधानी के उपनगर न्यू शिमला में सोमवार को शिमला चेस सीरीज के जून सत्र का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 36 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शिमला चेस क्लब के संस्थापक विक्रम कंवर ने कहा कि सोमवार को शिमला चेस क्लब के जून एडिशन का आयोजन किया गया। इसमें बॉयज वर्ग में सिद्धार्थ वर्मा ने पहला, चिन्मय बिष्टु ने दूसरा और प्रभनूर सिंह गांधी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में सुहानी सूद विजेता रहीं। सुषमा चंदेल दूसरे और अनन्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के प्रतिभागी साढ़े आठ वर्षीय अंकुश रहे। उन्होंने चेस प्रतियोगिता में अपनी चालों से प्रतिभा का लोहा मनवाया। कंवर ने कहा कि शिमला चेस सीरीज का उद्देश्य खिलाड़ियों को नियमित प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और शिमला तथा आसपास के क्षेत्रों में शतरंज खेल को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में शहर और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मासिक शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने आर्बिटर संजीवन सारस्वत, करण सिसोदिया, गुरशीन कौर और रिया ठाकुर के सहयोग की भी सराहना की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाज सेविका ऋतु महाजन ने शिरकत की। उन्होंने शिमला चेस क्लब के शहर में शतरंज संस्कृति को बढ़ावा देने के क्लब के प्रयासों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article