{"_id":"600686fb68941c26ef0ac3d0","slug":"shyama-pundir-elected-president-of-municipal-council-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन बनीं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन बनीं अध्यक्ष
Tue, 19 Jan 2021 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
नाहन नगर परिषद के टाउन हॉल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्यामा पुंडीर व उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते एसडीएम व नप के कार्यकारी अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद नाहन में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। आठ पार्षदों के साथ पूर्ण बहुमत में आई भाजपा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की बहन श्यामा पुंडीर को अध्यक्ष बनाया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर एक बार फिर अविनाश गुप्ता के नाम पर सहमति बनी। इसी के साथ उपाध्यक्ष पद के लिए चल रही सियासी खींचतान पर भी विराम लग गया है। रिटर्निंग अफसर एवं एसडीएम नाहन रजनेश शर्मा की मौजूदगी में चुनाव कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
18 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद सभी पार्षद लौट गए थे। चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में कोरम पूरा नहीं हो सका। लिहाजा, मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई। सुबह 11 बजे नगर परिषद के टाउन हाल में रिटर्निंग अफसर एवं एसडीएम रजनेश शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए श्यामा पुंडीर जबकि कांग्रेस की ओर से श्रुति चौहान ने नामांकन भरे। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से योगेश गुप्ता और भाजपा की ओर से अविनाश गुप्ता मैदान में उतरे। इसके पश्चात मतदान हुए जिसमें भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को आठ-आठ वोट पड़े जबकि कांग्रेस समर्थितों को पांच-पांच वोट पड़े।
विज्ञापन
एसडीएम ने श्यामा पुंडीर और अविनाश गुप्ता के विजय होने की घोषणा की। टाउन हॉल के बाहर श्यामा पुंडीर, अविनाश गुप्ता समेत तमाम पार्षदों को बधाई देने के लिए भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटे। स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता और मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मालाएं पहनाने के साथ जोरदार नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर भाजपाइयों ने लड्डू बांटे। नगर परिषद के टाउन हाल से बड़ा चौक तक भाजपाइयों ने विजय रैली निकाली जिसमें विधायक डॉ. राजीव बिंदल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पूर्व में रही भाजपा की नगर परिषद ने शहर में बेहतरीन कार्य किए हैं। इसी के परिणाम स्वरूप भाजपा पर जनता ने भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन में एकता का परिचय दिया है।