फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shutdown in himachal against hike in excise duty on gold

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद रहे हिमाचल के बाजार

Sat, 26 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 26 Mar 2016 08:02 PM IST
सार

  • कुल्लू, ऊना, रामपुर, पांवटा साहिब में कारोबारियों ने निकाली रैली
  • शिमला, चंबा, सोलन और धर्मशाला में आधा दिन बंद रहे बाजार
  • हिमाचल में बाजार बंद से करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ प्रभावित

विज्ञापन
shutdown in himachal against hike in excise duty on gold
शिमला में एक्साइज ड्यूटी के विरोध में लोअर बाजार ज्यूलर्स एसोसिएशन रैली निकालते हुए। - फोटो : नरेश भारद्वाज

विस्तार

हिमाचल में शनिवार को बाजार बंद रहने से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। प्रदेश व्यापार मंडल के बाजार बंद के आह्वान का अधिकांश क्षेत्रों में व्यापक असर रहा। शिमला, चंबा, सोलन, धर्मशाला में आधा दिन बाजार बंद रहे तो कुल्लू, ऊना, रामपुर, पांवटा साहिब में कारोबारियों ने रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


होटल, ढाबे, बेकरी, फल-सब्जी और दवाओं की दुकानें शनिवार को खुली रहीं। स्वर्णकारों के समर्थन में प्रदेश व्यापार मंडल ने एक दिन के लिए बाजार बंद रखने की अपील की थी। राजधानी शिमला में शनिवार को बंद का मिलाजुला असर रहा। व्यापार मंडल शिमला ने राजधानी में दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने का एलान किया था लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में एक बजे से पहले ही दुकानें खुल गईं। मालरोड में कारोबारियों ने दुकानों के आधे शटर खोलकर कारोबार किया।

विज्ञापन

चंबा में दोपहर दो बजे के बाद खुला बाजार, ज्वेलरों की दुकानें रहीं बंद

shutdown in himachal against hike in excise duty on gold
चंबा में रैली निकालते स्वर्णकार। - फोटो : अमर उजाला

चंबा में शनिवार सुबह बाजार बंद रहा। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। दोपहर दो बजे बाजार खुल गया लेकिन ज्वेलरों की दुकानें बंद रहीं। बिलासपुर और घुमारवीं बाजार में अधिकांश दुकानें बंद रहीं।  जिला कुल्लू के स्वर्णकारों ने एक्साइज ड्यूटी के विरोध में अखाड़ा बाजार से लेकर उपायुक्त कार्यालय ढालपुर तक रैली निकाली। स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कांगड़ा जिले के अधिकतर शहरों में दुकानें बंद रहीं।

नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, भवारना, पंचरुखी, ज्वाली, देहरा सहित कई बाजार बंद रहे। नगरोटा बगवां और धर्मशाला में व्यापारियों ने कुछ समय के लिए दुकानें बंद रखकर हड़ताल का समर्थन किया। रोहड़ू और ठियोग में बाजार बंद रहा लेकिन रामपुर में फाग मेले के चलते बाजार खुला रहा। हालांकि, रामपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।

सोलन में दोपहर तीन बजे के बाद खुली मार्केट

shutdown in himachal against hike in excise duty on gold
सोलन में रैली निकालते स्वर्णकार। - फोटो : अमर उजाला

नाहन और पांवटा व्यापार मंडल ने भी दुकानें बंद रखीं। ददाहू, सराहां, राजगढ़ में भी बंद का असर देखा गया। नाहन के बड़ा चौक में लगने वाली सब्जी मंडी भी बंद रही। पांवटा साहिब में मुख्य बाजार से मिनी सचिवालय तक कारोबारियों ने रोष मार्च निकाला। सोलन में बंद का मिलाजुला असर रहा। कुछ दुकानें कॉल के बावजूद खुली रहीं।

दोपहर तीन बजे के बाद सोलन में अधिकांश दुकानें खुल र्गइं। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद बेअसर रहा। परवाणू, चायल, चंबाघाट, सुबाथू, अर्की के बाजार खुले रहे। मंडी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्वर्णकारों के साथ मिलकर केंद्रीय वित्त मंत्री को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, रिवालसर, सरकाघाट, मंडी, धर्मपुर, नेरचौक, करसोग में भी बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed