फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins at Ram Temple

Shimla News: राम मंंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins at Ram Temple
शिमला। राजधानी के राम बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा श्रीराम मंदिर से शुरू होकर गंज मंदिर, लोअर बाजार, डीसी ऑफिस होते हुए सीटी प्वाइंट से वापस कथा स्थल राम मंदिर पहुंची। इसके बाद कथा पंडाल में श्रीमद् भागवत की स्थापना हुई। श्रीमद्भागवत सिद्धपीठम ट्रस्ट शिमला शाखा की ओर से आयोजित इस भागवत सप्ताह कथा में पंडित राम हरि कथा सुना रहे हैं। इस कथा में नौ साल के बालशुक पंडित नारायण हरि उपाध्याय भी आए हैं, वह एक वर्ष की उम्र में ही वेद और भागवत के मंत्र तथा कथा प्रवचन करने लगे थे। मंदिर में शुक्रवार को कथा शाम 3:00 बजे शुरू हुई। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारी जगत सिंह चौहान, सुरेंद्र ठाकुर, मीना नेगी, प्रमोद शमी, नंदा शर्मा, शीला ठाकुर, सरस्वती भंडारी, प्रेम ठाकुर, रामचंद्र, कौशल्या देवी और शिवकुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article