{"_id":"5951223e4f1c1b7f2d8b4a41","slug":"shrikhand-mahadev-yatra-from-fifteen-to-thirty-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीखंड महादेव यात्रा: कहां करवाएं रजिस्ट्रेशन, सब कुछ जानिए यहां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीखंड महादेव यात्रा: कहां करवाएं रजिस्ट्रेशन, सब कुछ जानिए यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतवर्ष की सबसे कठिनतम धार्मिक यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा 15 से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। 25 जुलाई को श्रद्धालुओं का अंतिम जत्था भेजा जाएगा, जो 30 जुलाई को लौट आएगा। यात्रा से पूर्व 6 जुलाई को निरमंड से पारंपरिक अंबिका माता की छड़ी श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी।
विज्ञापन
कुल्लू जिला स्थित करीब साढ़े 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को करीब 32 किलोमीटर कठिन पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। इस बार अधिक बर्फ जमा होने से यात्रा में तैनात दो रेस्क्यू दल श्रीखंड महादेव के रास्ते का पूरा मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि जुलाई प्रथम सप्ताह में ये दोनो दल श्रीखंड के रास्तों का मुआयना करेंगे और रिपोर्ट देंगे। रिपोर्ट के बाद यात्रा को आसान बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने तमाम श्रद्धालुओं से अपील की है कि चोरी छिपे इस जोखिम भरी यात्रा को न करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा को सुलभ बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में हवाई सेवाओं की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। संभव होगा तो हैलीकाप्टर सेवाएं दी जाएंगी। उधर, श्रीखंड यात्रा एवं ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष डीआर कश्यप ने बताया कि निरमंड में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और भंडारे का इंतजाम किया जाएगा।
यात्रा के लिए ये होंगे बेस कैंप
सिंघगाड : यहां श्रद्धालुओं का पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच होगी
थाचडू, भीमडवारी : इन कैंपों में डॉक्टर और पुलिस जवान मौजूद रहेंगे
पार्वती बाग : इस अंतिम बेस कैंप में मनाली का रेस्क्यू दल, पुलिस और होमगार्ड के जवान रहेंगे
100 रुपये लगेगी पंजीकरण फीस
इस बार प्रति यात्री पंजीकरण फीस सौ रुपये की गई है। यात्री पंजीकृत मेडिकल संस्थान से अपना स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाणपत्र ला सकते हैं। बिना फिटनेस श्रद्धालु यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकते।