फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shrikhand Mahadev Yatra 2022 will start from 11 july to 24 July

Shrikhand Mahadev Yatra 2022: दो साल बाद 11 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड महादेव यात्रा

Mon, 20 Jun 2022 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Jun 2022 07:17 PM IST
सार

उपायुक्त एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि यात्रा के दौरान पांच बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। इनमें पंजीकरण के अलावा स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम के अलावा सभी इमरजेंसी सुविधाएं मुहैया होंगी।

विज्ञापन
Shrikhand Mahadev Yatra 2022 will start from 11 july to 24 July
श्रीखंड महादेव - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। 18570 फीट की ऊंचाई पर भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए कई ग्लेशियर पार करने पड़ते हैं। यह यात्रा 24 जुलाई तक चलेगी। इस बार यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह सुविधा एक हफ्ते में शुरू होगी।

विज्ञापन


इच्छुक यात्री दो रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्हें मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा। जिला प्रशासन ने अधिकारिक यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को निरमंड में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें आनी के विधायक किशोरी लाल सागर विशेष रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उपायुक्त एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि इस बार भी यात्रा के दौरान पांच बेस कैंप स्थापित किए जाएंगे। इनमें पंजीकरण के अलावा स्वास्थ्य चेकअप, रेस्क्यू टीम के अलावा सभी इमरजेंसी सुविधाएं मुहैया होंगी। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनता से अपील की है कि चोरी छिपे यात्रा पर न जाएं। अधिकारिक यात्रा में ही भाग लें।  एसडीएम मनमोहन सिंह, डीएसपी रविंद्र नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष दलीप ठाकुर, बुद्धि सिंह ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास शर्मा, प्रधान प्रेम ठाकुर, गोविंद प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान मिलते हैं कई मनमोहक स्थल
जिला कुल्लू के निरमंड में करीब 18570 फीट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की बहुत धार्मिक मान्यता है। निरमंड से आगे जाओं नामक स्थान से करीब तीस किमी पैदल यात्रा कर भक्त श्रीखंड पहुंचते हैं। संकरी, खड़ी और कठिन चढ़ाई में भक्तों को कई प्रकार की जड़ी-बूटियों और सुंदर घाटियों के दर्शन होते हैं।


जाओं से आगे सिंहगाड़, थाचडू, नयन सरोवर, भीमडवारी और पार्वती बाग जैसे सुंदर स्थानों का दर्शन करने के बाद श्रीखंड महादेव के दर्शन होते हैं। सरकार ने इस यात्रा को बीते सात साल से अब ट्रस्ट के अधीन किया है। उपायुक्त कुल्लू ट्रस्ट समिति के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed