{"_id":"674db9aac239dfacc80a33e7","slug":"shri-ganesh-will-be-the-chief-minister-of-sadbhavna-cricket-cup-competition-shimla-news-c-19-1-sml1034-449176-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सद्भावना क्रिकेट कप स्पर्धा \nका मुख्यमंत्री करेंगे श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सद्भावना क्रिकेट कप स्पर्धा का मुख्यमंत्री करेंगे श्रीगणेश
विज्ञापन
बिशप कॉटन स्कूल में 7 होगा शुभारंभ
पहला मैच राज्यपाल इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच होगा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता बिशप कॉटन स्कूल के प्रांगण में 7 और 8 दिसंबर को खेली जाएगी। इसका उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।
हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन (एचएससीए) की ओर से प्रारंभिक बैठक सोमवार को शिमला में आयोजित की गई। बैठक को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और एचएससीए के अध्यक्ष नरेश चौहान, राज्यपाल इलेवन के प्रतिनिधि विधायक हंस राज और संघ के महासचिव हरदयाल भारद्वाज उपस्थित रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री 7 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। ‘नशा छोड़ो, खेल खेलो’ विषय पर आयोजित इस टूर्नामेंट का पहला मैच 7 दिसंबर को दोपहर 1.30 बजे राज्यपाल इलेवन और प्रेस इलेवन के बीच खेला जाएगा।
दूसरा मैच 8 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री (सीएम) इलेवन और मुख्य न्यायाधीश (सीजे) इलेवन के बीच खेला जाएगा। इसका उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान करेंगे। फाइनल मैच उसी दिन 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे खेला जाएगा। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और टूर्नामेंट के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल निष्पक्षता से खेलना, जीतने पर गर्व करना और हारने पर गर्व करना सिखाते हैं। इस अवसर पर नरेश चौहान ने कहा कि खेल हमें अपने प्रतिद्वंद्वियों, साथियों और सहयोगियों का सम्मान करना और उनकी क्षमताओं तथा उपलब्धियों की प्रशंसा करना सिखाते हैं।