फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Shravan Ashtami fair: 68 thousand devotees visited the holy pindies of the mother

श्रावण अष्टमी मेले: हिमाचल के शक्तिपीठों में 68 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 10:23 PM IST
सार

मां चिंतपूर्णी, श्रीचामुंडा देवी, बज्रेश्वरी देवी और मां ज्वालामुखी के दरबार में करीब 68 और नयनादेवी में 33 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

विज्ञापन
Shravan Ashtami fair: 68 thousand devotees visited the holy pindies of the mother
नयनादेवी में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में श्रावण मेलों की अष्टमी पर शक्तिपीठों में गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। मां चिंतपूर्णी, श्रीचामुंडा देवी, बज्रेश्वरी देवी और मां ज्वालामुखी के दरबार में करीब 68 और नयनादेवी में 33 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश के शक्तिपीठों में लगभग 1.01 लाख भक्तों ने हाजिरी भरी। मां चितंपूर्णी के दरबार में श्रावण नवरात्र मेले के आठवें दिन 44,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस अड्डे को पार कर मुख्य बाजार में पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज के आसपास पहुंच गई थीं।

विज्ञापन


चिंतपूर्णी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। करीब 3000 श्रद्धालुओं ने लिफ्ट का प्रयोग कर दर्शन किए। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 13 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वीरवार सुबह से भारी बारिश के बीच बहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वीरवार रात को मास्टर सलीम ने महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन


इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और मुरादें मांगीं। ज्वालामुखी में 8,000 की संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए ज्वालाजी पहुंचे। ज्वाला माता को हलवे, पुरी और चने का भोग भी लगाया गया। पंजाब और अन्य प्रदेशों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और अष्टमी पूजन किया। बज्रेश्वरी देवी मंदिर में 2500 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं बिलासपुर के नयनादेवी मंदिर में करीब 33 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed