{"_id":"610fdc908ebc3e795061c9cf","slug":"shravan-ashtami-2021-maa-chintpurni-temple-decoraed-with-flowers-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण अष्टमी 2021: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चितंपूर्णी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण अष्टमी 2021: रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चितंपूर्णी का दरबार
Sun, 08 Aug 2021 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 07:02 PM IST
सार
मंदिर की सजावट में लगे कर्मचारी राहुल ने बताया कि मंदिर की सजावट में 15 किस्मों के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मंदिर रात-दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा।
विज्ञापन
रंग-बिरंगे देसी-विदेशी फूलों से सजाया गया मां चिंतपूर्णी का दरबार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार से शुरू होने वाले श्रावण अष्टमी मेलों को लेकर मां चिंतपूर्णी का दरबार रंग-बिरंगे देसी-विदेशी फूलों से सज गया है। मंदिर की सजावट का काम हर साल की तरह पंजाब के श्रद्धालु अविनाश कपूर करवा रहे हैं। मंदिर की सजावट के काम में 15 कर्मचारी लगे हैं। श्रावण मेले शुरू होने से एक दिन पहले रविवार को माता के दरबार में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ रही। श्रावण अष्टमी मेले साल के सबसे बड़े मेले होते हैं। पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु भी माता के दरबार में हाजिरी भरते हैं। पिछले साल 2020 में कोरोना की वजह से श्रावण मेले नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
सोमवार से शुरू होने वाले श्रावण मेलों की शुरुआत सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार हो रही है। इसमें मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं करे कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की डबल डोज का सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा। नो मास्क-नो दर्शन का नियम भी सख्ती से अपनाया जाएगा। बिना दर्शन पर्ची किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में एंट्री नहीं दी जाएगी। श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर की सजावट में लगे कर्मचारी राहुल ने बताया कि मंदिर की सजावट में 15 किस्मों के फूलों का इस्तेमाल किया गया है। उधर, डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मंदिर रात-दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रखा जाएगा। मात्र एक घंटे के लिए मंदिर प्रांगण को साफ करने के एक घंटे के लिए ही बंद किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को शांतिपूर्वक ढंग से माता के दर्शन करने और कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन