{"_id":"994276a12711ce7f2f495493a034403b","slug":"show-cause-notice-to-former-national-president-of-mahila-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Apr 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिता वर्मा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पूर्व विधायक अनिता वर्मा के अलावा पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बेदी को भी दिया गया है।
विज्ञापन
इन्हें कांग्रेस संविधान की धारा 19-4 के अनुसार कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, जिसका स्पष्टीकरण 15 दिन के अंदर कांग्रेस मुख्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर उनके खिलाफ कांग्रेस संविधान के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हुए तो इसमें कुछ कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग गुटों में एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे बैठक के संचालन में बाधा हुई। इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनुशासनहीनता माना। इसी के बाद ये नोटिस जारी कर इन पर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन