फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shortage of medicine in govt hospitals.

मुफ्त दवाएं मिलना तो दूर, खरीदी तक नहीं

Sun, 05 Oct 2014 12:23 PM IST
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, शिमला
प्रेम प्रताप सिंह/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Oct 2014 12:23 PM IST
विज्ञापन
shortage of medicine in govt hospitals.

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य महकमा सूबे के मरीजों को लेकर कतई गंभीर नहीं है। वित्तीय वर्ष के छह महीने गुजर गए, लेकिन अभी तक दवा खरीद पर फैसला ही नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रदेश के मरीजों को मुफ्त दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। चंद मरीजों को ही छुटपुट दवाएं मिल रही हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने शूगर, हार्ट अटैक से कैंसर मरीजों तक मुफ्त दवाएं देने का फैसला लिया था। पहली बार स्वास्थ्य महकमे ने व्यापक विचार विमर्श के बाद जीवन रक्षक दवाओं की सूची में करीब 70 नई औषधियों को शामिल किया है। ऐसे में सूबे के मरीजों को 503 तरह की दवाएं मिलनी थीं, लेकिन अभी तक टेंडर तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय से सचिवालय तक केवल बैठकों का दौर चल रहा है। यहां तक कि स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के आदेशों को भी अफसर मानने के लिए तैयार नहीं है। वित्तीय वर्ष 2014-15 में दवा खरीदने के नाम पर लगभग 30 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि सिविल सप्लाई निगम को दवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया था। उनकी ओर से दवाएं क्यों नहीं उपलब्ध कराई जा रही हैं, यह गंभीर मामला है। इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के मरीजों को जल्द से जल्द दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed