{"_id":"6aede1b0a3b40536140ac5ca","slug":"shops-line-the-market-streets-making-it-difficult-to-walk-shimla-news-c-19-sml1002-816731-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बाजार की सड़कों पर सजी दुकानें, पैदल चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बाजार की सड़कों पर सजी दुकानें, पैदल चलना मुश्किल
विज्ञापन
नगर निगम की संपदा शाखा की टीम ने चेताया
तहबाजारियों का सड़क पर रखा सामान भी हटवाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के त्योहारी सीजन के बीच राजधानी के बाजारों में दुकानदारों और तहबाजारियों ने शुक्रवार को फिर सड़कों पर दुकानें सजा दीं। सुबह से ही लोअर बाजार, रामबाजार और गंज समेत अन्य बाजारों में सड़कों पर सामान की बिक्री शुरू हो गई।
धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे लोगों को दोपहर के समय पैदल चलने तक की जगह नहीं मिल रही थी। दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान सड़क पर सजा दिया, वहीं तहबाजारी भी पीछे नहीं रहे। कई जगहों पर चारपाई और बेंच लगाकर सड़क पर ही सामान बेचा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की संपदा शाखा की टीम निरीक्षक रमेश ठाकुर और कशिश की अगुवाई में बाजार पहुंची और कार्रवाई शुरू की। त्योहारी सीजन में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों की परेशानी को देखते हुए टीम ने दुकानदारों को सामान दुकानों के भीतर ही सजाने के निर्देश दिए। वहीं तहबाजारियों का सड़क पर रखा सामान भी हटवाया गया।नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर सामान सजाया गया तो अगले निरीक्षण के दौरान उसे जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि, निगम की टीम के सामने दुकानदारों ने सड़क से सामान हटा लिया, लेकिन टीम के जाते ही बाजारों में फिर से सड़क पर दुकानें सज गईं।
त्योहारी सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शुक्रवार को किसी भी दुकानदार का सामान जब्त नहीं किया। निगम ने चेतावनी दी है कि शनिवार को बाजारों में दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और सड़क पर सामान सजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।