फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shops in mandi shops in mandi

Shimla News: सब्जी मंडी मैदान में सजेंगी दुकानें, कनलोग में मिलेगी पार्किंग सुविधा

Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
shops in mandi shops in mandi
महापौर के दौरे के बाद नगर निगम ने की सब्जी मंडी मैदान की टारिंग, तहबाजारियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

उपनगरों में भी तहबाजारियों की दुकानों के लिए बनेंगे रैंप, टेंडर आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के सब्जी मंडी मैदान में अब तहबाजारियों की दुकानें सजेंगी। नगर निगम ने मैदान की टारिंग कर दी है। रविवार को इसका काम पूरा कर लिया गया है। अब यहां तहबाजारियों की दुकानों के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे।
यहां 40 से ज्यादा तहबाजारियों को दुकानों के लिए जगह देने की तैयारी है। हाल ही में नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस क्षेत्र का निरीक्षण किया था। यहां सफाई व्यवस्था चौपट थी। महापौर के निर्देश पर अब यहां न सिर्फ सफाई करवाई गई है बल्कि मैदान को भी पहली बार पक्का किया गया है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि इस मैदान को तहबाजारियों की मार्किट के तौर पर विकसित किया जा सकता है। यहां नगर निगम की 35 अस्थायी दुकानें भी बनी हैं। इन्हें भी तहबाजारियों को सौंपने की तैयारी है। जल्द इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा नगर निगम शहर के अन्य वार्डाें में भी तहबाजारियों के लिए रैंप बनाने जा रहा है। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि वार्डाें में चिह्नित की गई जगहों पर जल्द तहबाजारियों के लिए रैंप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर के कनलोग श्मशानघाट पर अब लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। अभी यहां लोगों को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ती हैं। आए दिन यहां जाम लगता है। अब यहां खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के लिए खोलने की योजना है। सूद सभा ने इस बारे में महापौर सुरेंद्र चौहान से मांग रखी है। महापौर का कहना है कि इस खाली जगह को पार्किंग के लिए खोला जा सकता है। इस बारे में निगम प्रशासन से भी बात कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed