{"_id":"3492eacd77e71a80a9f943cdbd202a3a","slug":"shopkeeper-will-not-sell-vegetables-on-high-price-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महंगी सब्जियां नहीं बेच पाएंगे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महंगी सब्जियां नहीं बेच पाएंगे दुकानदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 May 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में फल और सब्जियों की मुनाफाखोरी पर जल्द लगाम लगेगी। अब आढ़ती और दुकानदार 30 फीसदी तक ही मुनाफा कमा सकेंगे। इससे ज्यादा दाम वसूले तो भारी जुर्माना लगेगा। मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने के लिए अब कृषि विभाग के फील्ड स्टाफ को भी निरीक्षण की शक्तियां देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
पहले जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग ही चेकिंग करता था। सरकार के पास शिकायतें आ रही थीं किसानों से तो सब्जियां 5-7 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदी जा रही हैं जबकि मार्केट में पहुंचते ही इनके दाम 300-400 गुना अधिक हो जाते हैं।
विज्ञापन
बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग के एडीओ और एईओ को जिम्मा सौंपा जा रहा है कि वे पहले किसानों से सब्जियों के दाम की जानकारी लें। उसके बाद मंडियों में रेट से तुलना करें। फिर चेक करें कि दुकानदार जनता को किन दामों पर सब्जियां बेच रहा है। मुनाफा 30 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
कई गुणा मुनाफाखोरी की शिकायतों पर उठाया कदम
सरकार बिचौलियों पर शिकंजा कसने जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों को शक्तियां दी जा रही हैं। ये अधिकारी प्रतिदिन सब्जियों के दामों पर नजर रखेंगे। अगर मुनाफा ज्यादा पाया गया तो जुर्माना होगा।- सुजान सिंह पठानिया, कृषि मंत्री, हिमाचल