फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shooting of song of movie took place at Ridge Ground, Rajpal learned to play Himachali musical instrument Rana

Shimla: रिज मैदान पर बॉलीवुड फिल्म के गाने की हुई शूटिंग, राजपाल ने सीखा हिमाचली वाद्ययंत्र रणसिंघा बजाना

Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में शनिवार को फिर फिल्म की शूटिंग हुई। अभिनेता नाना पाटेकर, राजपाल यादव, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर के साथ स्थानीय लोगों ने भी अभिनय किया। 

विज्ञापन
Shooting of song of movie took place at Ridge Ground, Rajpal learned to play Himachali musical instrument Rana
रिज मैदान पर बॉलीवुड फिल्म के गाने की हुई शूटिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में शनिवार को फिर फिल्म की शूटिंग हुई। अभिनेता नाना पाटेकर, राजपाल यादव, उत्कर्ष शर्मा, अभिनेत्री सिमरत कौर के साथ स्थानीय लोगों ने भी अभिनय किया। इस दौरान फिल्म का गाना शूट किया गया। इसमें स्थानीय लोगों ने धाठू, रेजटा, सदरी, पहाड़ी टोपी पहनकर अभिनय किया। नाटी के भी दृश्य कैद किए गए। पारंपरिक वाद्ययंत्र ढ़ोल, नगाड़ा, रणसिंघा के दृश्यों को भी शूट किया गया। शूटिंग देखने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखे। रविवार को भी रिज मैदान में ही शूटिंग होगी। बहल प्रोडक्शन के प्रबंधक विकास बहल ने बताया कि 30 जनवरी तक कलाकर रिज मैदान, मालरोड पर शूटिंग करेंगे। इसके बाद मशोबरा में शूटिंग होगी।

विज्ञापन


राजपाल ने सीखा हिमाचल का पारंपरिक वाद्ययंत्र रणसिंघा बजाना
बॉलीवुड अभिनेता व कॉमेडियन राजपाल यादव ने अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों में एक अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्में की हैं और दर्शकों का दिल जीता है। शूटिंग के दौरान भी अपने प्रशंसकों को कभी नजरअंदाज नहीं करते हैं। शनिवार को रिज मैदान पर शूटिंग के दौरान भी राजपाल हंसी-मजाक के मूड़ में नजर आए। वहीं, प्रशंसक भी उन्हें शूटिंग के बीच अवाजें लगाते नजर आए। शॉट से ब्रेक मिलने पर राजपाल ने पारंपरिक वाद्ययंत्र रणसिंघा बजाने की कोशिश करने लगे। दो- तीन बार प्रयास करने पर जब रणसिंघा नहीं बजा तो फिर से प्रयास करने लगे। अपने किरदार से लोगों के बीच चर्चा छाए रहे। इस बीच शॉट के लिए राजपाल को अवाजें लगाते रहे लेकिन वह रणसिंघा बजाने में ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed